• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सलखन. सड़क दुर्घटना: अनियंत्रित बाइक खाई में कूदी, दुर्घटनास्थल पर ही सवार दोनों युवकों की हुई मौत

JK Gupta by JK Gupta
May 23, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@बद्री प्रसाद


चोपन थाना क्षेत्र के सलखन-पटवध स्थित वाराणसी शक्ति-नगर मुख्य राजमार्ग लबे तारा पेट्रोल टंकी के समीप शनिवार की शाम तकरीबन 8:00 बजे गुरमा कालोनी से चोपन की ओर जाते समय तेज घुमाव तथा तीव्र गति होने के कारण पल्सर मोटरसाइकिल यू.पी. 64 बी.सी./ 3622 अनियंत्रित होकर खाई में कूद गई।

जिस पर सवार विकास गोंड़ (20वर्ष)पुत्र अजय सिंह गोंड तथा मनीष कुमार गोंड (22वर्ष)पुत्र मगरू गोंड़ निवासी गुरमा कालोनी मझियान बस्ती की तत्काल घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर चोपन पुलिस मौके- ए-वारदात दुर्घटना घटनास्थल पर पहुंची ।

मौका मुआवना करते हुए जांच पड़ताल कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय रावर्ट्सगंज भेज दिया।इस घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली,परिजनों में कोहराम मच गया तथा उनका रो-रो कर बुरा हाल था।

Previous Post

मुख्यालय. नगर विकास पर पालिका सभाकक्ष में मंथन, जाम-अतिक्रमण से लेकर पर्यटन तक पर बनी कार्ययोजना

Next Post

दुद्धी. मण्डल की कामकाजी बैठक संपन्न, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर जोर

Next Post

दुद्धी. मण्डल की कामकाजी बैठक संपन्न, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर जोर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. बभनी में दो बाइकों की टक्कर के बाद सड़क पर गिरे वृद्ध को कार ने रौंदा, उपचार के दौरान मौत
  • सोनभद्र. कोर्ट; चाकू के बल पर नौ वर्षीय बालिका संग दुष्कर्म, बीस साल की सजा
  • दुद्धी. जिला बनाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी
  • दुद्धी. मण्डल की कामकाजी बैठक संपन्न, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर जोर
  • सलखन. सड़क दुर्घटना: अनियंत्रित बाइक खाई में कूदी, दुर्घटनास्थल पर ही सवार दोनों युवकों की हुई मौत

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.