• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चोपन. पति से विवाद के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी…डायल 112 पुलिस की तत्परता से बच सकी जान

JK Gupta by JK Gupta
May 17, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
18
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@कृपाशंकर पांडेय….


चोपन नगर क्षेत्र में एक विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पति से विवाद के बाद महिला ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। देर रात मामले की सूचना डायल 112 पीआरबी को मिली, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला की जान बचा ली।

जानकारी के अनुसार दम्पति अम्मा टोला क्षेत्र के निवासी हैं, महिला छोटी देवी पत्नी अनिल कुमार उम्र 24 वर्ष अग्रवाल मार्केट नगर पंचायत कॉलोनी चोपन में किराये के मकान में पति के साथ रहती हैं।

बताया जा रहा है कि देर रात पति-पत्नी के बीच की बात को लेकर कहा सुनी हो गया महिला नाराज होकर कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया रात 2:30 बजे के बाद डायल 112 पीआरबी 1071 को सूचना मिली कि एक महिला आत्मघाती कदम उठाने जा रही है।

सूचना मिलते ही डायल 112 पीआरबी के हेड कांस्टेबल नागेंद्र पटेल एवं कांस्टेबल सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। इस दौरान पति सहित पुलिसकर्मी लगातार महिला को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन कमरे का दरवाजा नहीं खोला गया।

स्थिति गंभीर होने पर पुलिस ने बाहर से खिड़की के माध्यम से अंदर देखा तो महिला फंदे पर झूलती नजर आई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने तत्काल सूझबूझ का परिचय देते हुए लोहे की खिड़की तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और महिला को फंदे से नीचे उतारा।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए महिला को सीपीआर दिया, जिससे उसकी सांसें वापस चलने लगीं। समय रहते की गई इस कार्रवाई से महिला की जान बच गई। घटना के बाद क्षेत्र में डायल 112 पुलिस की बहादुरी और तत्परता की जमकर सराहना हो रही है।

Previous Post

मैनचेस्टर सिटी ने आठवीं बार जीता एफए कप… फाइनल में चेल्सी को हराया, 155 साल के इतिहास में पहली बार दिखा ऐसा गोल

Next Post

चोपन. देर रात स्टेट हाईवे पर संदिग्ध परिस्थितियों में दिखी दो स्कूली छात्राएं.. पुलिस ने परिजनों को सौंपा

Next Post

चोपन. देर रात स्टेट हाईवे पर संदिग्ध परिस्थितियों में दिखी दो स्कूली छात्राएं.. पुलिस ने परिजनों को सौंपा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अनपरा. थाने से महज 50 मीटर दूरी पर मिनी बैंक में घुसा चोर, हजारों रुपये लेकर फरार
  • चोपन. देर रात स्टेट हाईवे पर संदिग्ध परिस्थितियों में दिखी दो स्कूली छात्राएं.. पुलिस ने परिजनों को सौंपा
  • चोपन. पति से विवाद के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी…डायल 112 पुलिस की तत्परता से बच सकी जान
  • मैनचेस्टर सिटी ने आठवीं बार जीता एफए कप… फाइनल में चेल्सी को हराया, 155 साल के इतिहास में पहली बार दिखा ऐसा गोल
  • सोनभद्र. पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि पर केंद्र सरकार पर बरसे भाकपा नेता आर.के. शर्मा

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.