• Home
  • Privacy Policy
Saturday, August 15, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मैनचेस्टर सिटी ने आठवीं बार जीता एफए कप… फाइनल में चेल्सी को हराया, 155 साल के इतिहास में पहली बार दिखा ऐसा गोल

Admin by Admin
May 16, 2026
in खेल
0
मैनचेस्टर सिटी ने आठवीं बार जीता एफए कप… फाइनल में चेल्सी को हराया, 155 साल के इतिहास में पहली बार दिखा ऐसा गोल
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:May 16, 2026, 23:41 IST

Man City beat Chelsea in FA Cup final: एंटोनी सेमेन्यो ने एफए कप फाइनल के इतिहास के सबसे बेहतरीन और साहसिक गोलों में से एक दागकर मैनचेस्टर सिटी को चेल्सी के खिलाफ 1-0 से खिताबी जीत दिला दी. शनिवार को खेले गए इस मुकाबले के दूसरे हाफ के अंतिम क्षणों में, जब फाइनल बेहद कड़ा और संघर्षपूर्ण मोड़ पर था, तब सेमेन्यो ने अपनी जादुई चमक बिखेरी. उन्होंने गजब की फुर्ती और सूझबूझ दिखाते हुए एर्लिंग हालैंड के एक बेहतरीन क्रॉस को बेहद कलात्मक अंदाज में अपने पैर के पिछले हिस्से से फ्लिक (Back-flick) किया और गेंद को नेट के हवाले कर इस खिताबी मुकाबले को मैनचेस्टर सिटी के नाम कर दिया.

मैनचेस्टर सिटी ने आठवीं बार जीता एफए कप... फाइनल में चेल्सी को हरायाZoom

मैनचेस्टर सिटी ने चेल्सी को हराकर जीता एफए कप खिताब.

लंदन.  एंटोनी सेमेन्यो के शानदार गोल की वजह से मैनचेस्टर सिटी ने शनिवार को वेम्बली स्टेडियम में एफए कप फाइनल में चेल्सी को 1-0 से हराकर खिताब जीत लिया. इस टूर्नामेंट के 155 साल के इतिहास में ऐसा गोल शायद ही कभी देखा गया हो. फॉरवर्ड सेमेन्यो ने दूसरे हाफ में शानदार बैक-हील गोल करके मैच का रुख बदल दिया. दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी कड़ा था, लेकिन गोल के मौके बहुत कम बने.

72वें मिनट में एर्लिंग हालांड के क्रॉस पर सेमेन्यो ने अपनी एड़ी से गेंद को गोलपोस्ट में भेज दिया, जिससे चेल्सी के गोलकीपर रॉबर्ट सांचेज चकमा खा गए. इस जीत के बाद सिटी घरेलू ट्रॉफी हैट्रिक की दौड़ में बनी हुई है, क्योंकि वह पहले ही इंग्लिश लीग कप जीत चुकी है. पेप गार्डियोला की टीम प्रीमियर लीग में भी दूसरे नंबर पर है और दो राउंड बाकी हैं, आर्सेनल से दो अंक पीछे है.

मैनचेस्टर सिटी ने चेल्सी को हराकर जीता एफए कप खिताब.

सिटी में 10 साल के दौरान गार्डियोला की यह 17वीं बड़ी ट्रॉफी है और उनके पूरे करियर की कुल 35वीं ट्रॉफी है. सिटी ने आठवीं बार एफए कप जीता है और अब वह चेल्सी, लिवरपूल और टॉटेनहम के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर है. इस हार का मतलब है कि क्लब विश्व कप चैंपियन चेल्सी इस सीजन में कोई ट्रॉफी नहीं जीत पाएगी.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi



Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि पर केंद्र सरकार पर बरसे भाकपा नेता आर.के. शर्मा

Next Post

चोपन. पति से विवाद के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी…डायल 112 पुलिस की तत्परता से बच सकी जान

Next Post

चोपन. पति से विवाद के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी...डायल 112 पुलिस की तत्परता से बच सकी जान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनिया और राहुल ने ‘वंदे मातरम’ का किया अपमान, सीएम मोहन यादव का आरोप; क्या कहा?, Madhya-pradesh Hindi News
  • टीम की जीत में योगदान देकर खुश हैं हरमनप्रीत, जानिए क्या है हॉकी विश्व कप में आगे का प्लान?, Hockey Hindi News
  • दिल्ली के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का ऐलान; हर हफ्ते 2 घंटे देंगे गरीबों को फ्री सलाह, Ncr Hindi News
  • म्योरपुर. प्रधानाचार्य आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं
  • झारखंड प्रोटेस्ट: छात्रों का CM आवास घेरने का ऐलान, मांगा सोरेन का इस्तीफा, Jharkhand Hindi News

Breaking News

सोनिया और राहुल ने ‘वंदे मातरम’ का किया अपमान, सीएम मोहन यादव का आरोप; क्या कहा?, Madhya-pradesh Hindi News

सोनिया और राहुल ने ‘वंदे मातरम’ का किया अपमान, सीएम मोहन यादव का आरोप; क्या कहा?, Madhya-pradesh Hindi News
by Admin
August 15, 2026
0

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और...

Read moreDetails

टीम की जीत में योगदान देकर खुश हैं हरमनप्रीत, जानिए क्या है हॉकी विश्व कप में आगे का प्लान?, Hockey Hindi News

टीम की जीत में योगदान देकर खुश हैं हरमनप्रीत, जानिए क्या है हॉकी विश्व कप में आगे का प्लान?, Hockey Hindi News
by Admin
August 15, 2026
0

भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह वेल्स के खिलाफ मिली जीत से काफी खुश हैं। भारत ने तीनो गोल पेनल्टी...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio