• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 16, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि पर केंद्र सरकार पर बरसे भाकपा नेता आर.के. शर्मा

JK Gupta by JK Gupta
May 16, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…..


Sonbhadra । पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई वृद्धि को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं सोनभद्र जिला सचिव कामरेड आर.के. शर्मा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आपदा में अवसर तलाशने वाली भाजपा सरकार देश की जनता को महंगाई के गहरे कुएं में धकेलती जा रही है।

सीपीआई नेता आर.के. शर्मा ने पेट्रोल और डीजल के दामों में तीन रुपये से अधिक की बढ़ोतरी पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम लोगों का जीवन संकट में पड़ गया है, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार जनता की परेशानियों के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि बीते दो महीनों से प्रधानमंत्री और भाजपा नेतृत्व पांच राज्यों के चुनाव प्रचार में व्यस्त रहे, जबकि देश की आर्थिक और विदेश नीति से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों की अनदेखी की जाती रही। उन्होंने कहा कि तेल वर्चस्व को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, जिसका असर वैश्विक बाजार पर पड़ रहा है। हालांकि अन्य देशों में स्थिति सामान्य बताते हुए उन्होंने दावा किया कि जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया और नेपाल जैसे देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी की गई है, जिससे वहां की जनता पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ा।

कामरेड शर्मा ने आरोप लगाया कि भारत पहले रूस से बड़ी मात्रा में कच्चे तेल और पेट्रोलियम पदार्थों की खरीद करता था, लेकिन अमेरिका के दबाव में केंद्र सरकार ने रूस से तेल आयात कम कर दिया। इसके चलते भारत अन्य देशों पर अधिक निर्भर हो गया, जिससे तेल संकट की स्थिति उत्पन्न हुई और यह केंद्र सरकार की विदेश नीति की विफलता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि इसी का परिणाम है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि कर आम जनता पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। साथ ही रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की मुश्किलें भी बढ़ी हैं तथा कई परिवार फिर से लकड़ी और चूल्हे का सहारा लेने को मजबूर हुए हैं।

सीपीआई नेता ने केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए कहा कि पेट्रोलियम एवं वित्त मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देना चाहिए तथा प्रधानमंत्री को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. सीएम-युवा से युवाओं के सपनों को मिल रही उड़ान

Next Post

मैनचेस्टर सिटी ने आठवीं बार जीता एफए कप… फाइनल में चेल्सी को हराया, 155 साल के इतिहास में पहली बार दिखा ऐसा गोल

Next Post
मैनचेस्टर सिटी ने आठवीं बार जीता एफए कप… फाइनल में चेल्सी को हराया, 155 साल के इतिहास में पहली बार दिखा ऐसा गोल

मैनचेस्टर सिटी ने आठवीं बार जीता एफए कप... फाइनल में चेल्सी को हराया, 155 साल के इतिहास में पहली बार दिखा ऐसा गोल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546286,546267″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546288,546261″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. रात में युवक पर हमला, सुबह रक्तरंजित हालत में मिला; पुलिस जांच में जुटी
  • चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश
  • करमा. Breaking; मिनी ट्रक और बाइक आमने सामने जोरदार टक्कर, दो गम्भीर
  • म्योरपुर. कुशमहा में कुश्ती का महासंग्राम, 20 जोड़ी पहलवानों ने दिखाया दमखम; गाजीपुर के अर्जुन यादव ने आखिरी दांव में मारी बाजी
  • रांची में राहुल और सोरेन का फूंका पुतला; सरकार फिर करेगी बातचीत, छात्रों को न्योता, Jharkhand Hindi News

Breaking News

सोनभद्र. रात में युवक पर हमला, सुबह रक्तरंजित हालत में मिला; पुलिस जांच में जुटी

by J K Gupta
August 16, 2026
0

@जे0 के0...... SONBHADRA। माची थाना क्षेत्र के बांकी गांव में रविवार की भोर एक नवयुवक गंभीर रूप से घायल और...

Read moreDetails

चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश

चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश
by Admin
August 16, 2026
0

उत्तराखंड के चमोली जिले में सुरंग हादसे के चौथे दिन रविवार को भी दो लापता श्रमिकों की तलाश जारी रही।...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio