• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 16, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. 15वें वित्त आयोग हेल्थ ग्रान्ट से जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा नया विस्तार

JK Gupta by JK Gupta
May 16, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0……


— 24 नये उपकेन्द्रों एवं 07 बी०पी०एच०यू० निर्माण कार्यों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक


Sonbhadra। जनपद में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में 15वें वित्त आयोग हेल्थ ग्रान्ट सेक्टर अन्तर्गत प्रस्तावित 24 नये स्वास्थ्य उपकेन्द्रों एवं 07 बी०पी०एच०यू० (ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट) के निर्माण कार्यों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में बैठक की गयी।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग एवं सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं, भूमि की उपलब्धता, तकनीकी स्वीकृतियों तथा निर्माण कार्य प्रारम्भ कराने की कार्ययोजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गयी। जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनहित से जुड़ी परियोजनाओं में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए।

उन्होंने कहा कि इन स्वास्थ्य उपकेन्द्रों एवं बी०पी०एच०यू० के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बेहतर होगी तथा आमजन को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी। साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी।

जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, मुख्य चिकित्साधिकारी पीके राय, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण , सम्बन्धित निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

फुटबॉल में आमने-सामने होंगे दो जानी-दुश्मन, चंद घंटों में बिक गए सभी टिकट

Next Post

सोनभद्र. राजस्व अभिलेखों को पारदर्शी एवं विवाद मुक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन की बड़ी पहल

Next Post

सोनभद्र. राजस्व अभिलेखों को पारदर्शी एवं विवाद मुक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन की बड़ी पहल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546286,546267″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546288,546261″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. रात में युवक पर हमला, सुबह रक्तरंजित हालत में मिला; पुलिस जांच में जुटी
  • चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश
  • करमा. Breaking; मिनी ट्रक और बाइक आमने सामने जोरदार टक्कर, दो गम्भीर
  • म्योरपुर. कुशमहा में कुश्ती का महासंग्राम, 20 जोड़ी पहलवानों ने दिखाया दमखम; गाजीपुर के अर्जुन यादव ने आखिरी दांव में मारी बाजी
  • रांची में राहुल और सोरेन का फूंका पुतला; सरकार फिर करेगी बातचीत, छात्रों को न्योता, Jharkhand Hindi News

Breaking News

सोनभद्र. रात में युवक पर हमला, सुबह रक्तरंजित हालत में मिला; पुलिस जांच में जुटी

by J K Gupta
August 16, 2026
0

@जे0 के0...... SONBHADRA। माची थाना क्षेत्र के बांकी गांव में रविवार की भोर एक नवयुवक गंभीर रूप से घायल और...

Read moreDetails

चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश

चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश
by Admin
August 16, 2026
0

उत्तराखंड के चमोली जिले में सुरंग हादसे के चौथे दिन रविवार को भी दो लापता श्रमिकों की तलाश जारी रही।...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio