• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 16, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. राजस्व अभिलेखों को पारदर्शी एवं विवाद मुक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन की बड़ी पहल

JK Gupta by JK Gupta
May 16, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0,…..


— पांच दिवसीय विशेष अभियान में 20,665 सहखातेदारों का हुआ अंश निर्धारण


Sonbhadra। जनपद में राजस्व अभिलेखों को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित एवं विवादमुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाये गये पांच दिवसीय विशेष अंश निर्धारण अभियान ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ के निर्देशन में संचालित इस अभियान के अन्तर्गत ग्राम पंचायतवार खातेदारों एवं सहखातेदारों की खतौनियों में अंश निर्धारण की कार्यवाही युद्धस्तर पर करायी गयी।

जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु प्रत्येक तहसील स्तर पर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गयी थी। क्षेत्रीय लेखपालों को लक्ष्य निर्धारित करते हुए नियमित मॉनिटरिंग की गयी, जिसके परिणामस्वरूप निर्धारित समय सीमा के भीतर व्यापक स्तर पर अंश निर्धारण की कार्यवाही सम्पन्न करायी जा सकी।

उन्होंने बताया कि अभियान के अन्तिम दिवस आज सायं 06ः00 बजे तक तहसील रॉबर्ट्सगंज में 4257, तहसील घोरावल में 3187, तहसील ओबरा में 3427 तथा तहसील दुद्धी में 9794 अंश निर्धारण की कार्यवाही पूर्ण की गयी। इस प्रकार जनपद की चारों तहसीलों में कुल 20665 सहखातेदारों का अंश निर्धारण कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गयी है।

अंश निर्धारण की प्रक्रिया पूर्ण होने से भूमि सम्बन्धी विवादों में कमी आयेगी तथा किसानों एवं खातेदारों को राजस्व अभिलेखों से जुड़े कार्यों में अधिक सुविधा प्राप्त होगी। खतौनी अभिलेख अद्यतन एवं स्पष्ट होने से उत्तराधिकार, नामांतरण एवं अन्य राजस्व कार्यों में भी पारदर्शिता आयेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. 15वें वित्त आयोग हेल्थ ग्रान्ट से जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा नया विस्तार

Next Post

सोनभद्र. सीएम-युवा से युवाओं के सपनों को मिल रही उड़ान

Next Post

सोनभद्र. सीएम-युवा से युवाओं के सपनों को मिल रही उड़ान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546286,546267″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546288,546261″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. रात में युवक पर हमला, सुबह रक्तरंजित हालत में मिला; पुलिस जांच में जुटी
  • चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश
  • करमा. Breaking; मिनी ट्रक और बाइक आमने सामने जोरदार टक्कर, दो गम्भीर
  • म्योरपुर. कुशमहा में कुश्ती का महासंग्राम, 20 जोड़ी पहलवानों ने दिखाया दमखम; गाजीपुर के अर्जुन यादव ने आखिरी दांव में मारी बाजी
  • रांची में राहुल और सोरेन का फूंका पुतला; सरकार फिर करेगी बातचीत, छात्रों को न्योता, Jharkhand Hindi News

Breaking News

सोनभद्र. रात में युवक पर हमला, सुबह रक्तरंजित हालत में मिला; पुलिस जांच में जुटी

by J K Gupta
August 16, 2026
0

@जे0 के0...... SONBHADRA। माची थाना क्षेत्र के बांकी गांव में रविवार की भोर एक नवयुवक गंभीर रूप से घायल और...

Read moreDetails

चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश

चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश
by Admin
August 16, 2026
0

उत्तराखंड के चमोली जिले में सुरंग हादसे के चौथे दिन रविवार को भी दो लापता श्रमिकों की तलाश जारी रही।...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio