• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 16, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चोपन. देर रात स्टेट हाईवे पर संदिग्ध परिस्थितियों में दिखी दो स्कूली छात्राएं.. पुलिस ने परिजनों को सौंपा

JK Gupta by JK Gupta
May 17, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@कृपा शंकर पांडेय…..


जनपद की चोपन पुलिस और डायल 112 (PRB) की सतर्कता से दो लापता नाबालिग स्कूली छात्राओं को सुरक्षित बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया। यह घटना गश्त के दौरान सामने आई।

चोपन पुलिस की पीआरबी संख्या 1070 बग्घानाला की ओर गश्त कर रही थी। रात करीब 1:00 बजे, पीआरबी जवानों ने विश्वनाथ ढाबा के पास दो नाबालिग लड़कियों को संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ा देखा। दोनों किशोरियां स्कूल यूनिफॉर्म में थीं और उनके पास बैग भी थे।
पीआरबी पर तैनात मुख्य आरक्षी नागेंद्र कुमार पटेल और आरक्षी

सुनील कुमार गोंड ने स्थिति को संदिग्ध मानते हुए बच्चियों से पूछताछ की। शुरुआत में किशोरियां कुछ भी बताने से हिचकिचा रही थीं। जवानों ने तुरंत इस घटना की जानकारी चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा को दी। थाना प्रभारी के निर्देश पर दोनों बच्चियों को सुरक्षा कारणों से तत्काल चोपन थाने लाया गया। चोपन थाने में महिला पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने बच्चियों से पूछताछ की।

इस दौरान पता चला कि दोनों किशोरियां राबर्टसगंज थाना क्षेत्र की निवासी हैं और घर से लापता थीं। उनके परिजनों ने राबर्टसगंज कोतवाली में पहले ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चोपन प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा ने तत्काल कोतवाली राबर्टसगंज पुलिस को इसकी सूचना दी।

वैधानिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों बच्चियों को राबर्टसगंज पुलिस और उनके परिजनों को सुरक्षित सौंप दिया गया। चोपन पुलिस और डायल 112 की सजगता से बच्चियों को समय रहते सुरक्षित बरामद किया जा सका।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

चोपन. पति से विवाद के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी…डायल 112 पुलिस की तत्परता से बच सकी जान

Next Post

अनपरा. थाने से महज 50 मीटर दूरी पर मिनी बैंक में घुसा चोर, हजारों रुपये लेकर फरार

Next Post

अनपरा. थाने से महज 50 मीटर दूरी पर मिनी बैंक में घुसा चोर, हजारों रुपये लेकर फरार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546286,546267″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546288,546261″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. रात में युवक पर हमला, सुबह रक्तरंजित हालत में मिला; पुलिस जांच में जुटी
  • चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश
  • करमा. Breaking; मिनी ट्रक और बाइक आमने सामने जोरदार टक्कर, दो गम्भीर
  • म्योरपुर. कुशमहा में कुश्ती का महासंग्राम, 20 जोड़ी पहलवानों ने दिखाया दमखम; गाजीपुर के अर्जुन यादव ने आखिरी दांव में मारी बाजी
  • रांची में राहुल और सोरेन का फूंका पुतला; सरकार फिर करेगी बातचीत, छात्रों को न्योता, Jharkhand Hindi News

Breaking News

सोनभद्र. रात में युवक पर हमला, सुबह रक्तरंजित हालत में मिला; पुलिस जांच में जुटी

by J K Gupta
August 16, 2026
0

@जे0 के0...... SONBHADRA। माची थाना क्षेत्र के बांकी गांव में रविवार की भोर एक नवयुवक गंभीर रूप से घायल और...

Read moreDetails

चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश

चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश
by Admin
August 16, 2026
0

उत्तराखंड के चमोली जिले में सुरंग हादसे के चौथे दिन रविवार को भी दो लापता श्रमिकों की तलाश जारी रही।...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio