• Home
  • Privacy Policy
Friday, August 14, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. हिस्ट्रीशीटर पर गिरोह बनाकर 61 लाख से अधिक की ठगी का आरोप, वृद्ध ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

JK Gupta by JK Gupta
May 15, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@अमिताभ मिश्रा…..


पिपरी थाना क्षेत्र निवासी 82 वर्षीय वृद्ध महीपाल खेतान ने पिपरी थाने के एक हिस्ट्रीशीटर पर गिरोह बनाकर करोड़ों की जमीन ठगी करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक सोनभद्र को प्रार्थना पत्र देकर जांच व कार्रवाई की मांग की है।

साकेत विहार कॉलोनी, मुर्धवा निवासी महीपाल खेतान के अनुसार मुर्धवा रोटरी क्लब के पीछे रहने वाले नरेन्द्र सिंह ने अपने साथियों लालधर राय व संजय सिंह के साथ मिलकर वाराणसी में जमीन दिलाने के आरटीनाम पर उनसे करीब 46 लाख 33 हजार रुपये ले लिए। आरोप है कि विभिन्न तिथियों में नकद और बैंक ट्रांजैक्शन के माध्यम से रकम ली गई, जिसका रिकॉर्ड भी उनके पास मौजूद है।

पीड़ित का कहना है कि जमीन का एग्रीमेंट कराने की बात कही गई थी, लेकिन बाद में पता चला कि नरेन्द्र सिंह ने कथित रूप से धोखाधड़ी कर जमीन का एग्रीमेंट अपने नाम करा लिया। आरोप है कि कागजात मांगने पर उन्हें कई महीनों तक टालमटोल किया गया और बाद में जानकारी होने पर विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।

महीपाल खेतान ने एक अन्य मामले में भी नरेन्द्र सिंह पर आरोप लगाते हुए बताया कि वर्ष 2021 में मुर्धवा मंदिर के पीछे स्थित जमीन को अपनी बताकर लगभग 15 लाख रुपये में रजिस्ट्री करा दी गई, जबकि बाद में जानकारी हुई कि उक्त जमीन किसी हरगोविंद गौड़ के नाम दर्ज है। पीड़ित के अनुसार इस मामले में भी उनसे अतिरिक्त रुपये की मांग की जा रही है तथा विरोध करने पर धमकियां मिल रही हैं।

पीड़ित ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि आरोपी पिपरी थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके भय से वह काफी डरे हुए हैं। वृद्धावस्था और चलने-फिरने में असमर्थता का हवाला देते हुए उन्होंने पुलिस प्रशासन से जान-माल की सुरक्षा तथा निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। तहरीर पाकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी हैl

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

रेणुकूट. बकरीद पर्व को लेकर पिपरी थाने में पीस कमेटी की बैठक संपन्न, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

Next Post

Sakshi Chaudhary: ‘करो या मरो’ जैसे हालात थे… साक्षी ने राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों का टिकट हासिल करने के बाद कहा

Next Post
Sakshi Chaudhary: ‘करो या मरो’ जैसे हालात थे… साक्षी ने राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों का टिकट हासिल करने के बाद कहा

Sakshi Chaudhary: ‘करो या मरो’ जैसे हालात थे... साक्षी ने राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों का टिकट हासिल करने के बाद कहा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • Hi
  • सड़क हादसे में मारकुंडी ग्राम प्रधान गंभीर घायल, वाराणसी रेफर
  • हॉकी विश्व कप में 51 साल के पदक के सूखे को खत्म करने उतरेगा भारत, Hockey Hindi News
  • तलाक होने पर पत्नी को 1.10 करोड़ रु. महीने देंगे रोनाल्डो, 53 करोड़ का बंगला भी, लेकिन संपत्ति पर अधिकार नहीं: रिपोर्ट, Football Hindi News
  • MS धोनी से प्रेरणा लेती हैं भारतीय गोलकीपर बिछू देवी, वर्ल्ड कप से पहले दिया ये बयान, Sports Hindi News

Breaking News

Hi

by JK Gupta
August 14, 2026
0

Read moreDetails

सड़क हादसे में मारकुंडी ग्राम प्रधान गंभीर घायल, वाराणसी रेफर

by J K Gupta
August 14, 2026
0

सलखन-सोनभद्र। डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत वाराणसी- शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर डाला खन्ना कंपनी के समीप गुरुवार की रात...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio