• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘गांव की लड़की हो, कॉस्मेटिक सर्जरी कराओ’, सैयामी खेर को जब मिला ‘शॉर्टकट’ अपनाने का सुझाव, खोले बॉलीवुड के राज

Admin by Admin
October 7, 2026
in मनोरंजन
0
‘गांव की लड़की हो, कॉस्मेटिक सर्जरी कराओ’, सैयामी खेर को जब मिला ‘शॉर्टकट’ अपनाने का सुझाव, खोले बॉलीवुड के राज


Last Updated:October 07, 2026, 20:22 IST

एक्ट्रेस सैयामी खेर ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 10 साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर उन्होंने अपने अब तक के सफर को याद किया और बताया कि फिल्मों में जगह बनाने की कोशिश के दौरान उन्हें किस तरह की चुनौतियों और बिना मांगी सलाह का सामना करना पड़ा. सैयामी ने बताया कि जब उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा था, तब वह नासिक की एक शांत लड़की थीं, जिसे फिल्मों की दुनिया के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी. खुद को साबित करने का मौका मिलने से पहले ही कई लोगों ने उन्हें जज कर लिया था.

ख़बरें फटाफट

'गांव की लड़की हो, सर्जरी कराओ', सैयामी को जब मिला 'शॉर्टकट' अपनाने का सुझावZoom

सैयामी खेर को इंडस्ट्री में 10 साल हो गए हैं. (फोटो साभार: Instagram@saiyami)

नई दिल्ली: सैयामी खेर हिंदी सिनेमा की उभरती हुई एक्ट्रेस हैं. उन्होंने पर्दे पर कुछ यादगार किरदार निभाए. उन्हें इंडस्ट्री में 10 साल हो गए हैं. उन्होंने अब अपने सफर को याद किया और बताया कि वे कैसे इस मुकाम पर पहुंची थीं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं था. लोग उन्हें जज करते थे. मगर सैयामी खेर को खुद पर भरोसा था. उन्होंने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा, ‘जब मैं पहली बार फिल्म के सेट पर पहुंची थी, तब मेरी उम्र 20 साल के आसपास थी. बीते 10 साल मेरी जिंदगी के सबसे बड़े बदलाव लाने वाले अनुभवों से भरे रहे हैं. उस समय मैं नासिक से आई एक इंट्रोवर्ट लड़की थी, जो फिल्मों की दुनिया से अनजान थी. इसके बावजूद मुझे शुरुआत में ही यह मानकर रिजेक्ट कर दिया गया कि शायद मैं इस इंडस्ट्री के लिए बनी ही नहीं हूं.’

सैयामी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, ‘मुझे यहां तक कहा गया कि मैं ‘गांव की लड़की’ जैसी लगती हूं और मुझमें एक्ट्रेस बनने की काबिलियत नहीं है. इतना ही नहीं, मुझे इंडस्ट्री में आगे बढ़ने के लिए ऐसी सलाह भी दी गई, जिसे सुनना मेरे लिए आसान नहीं था. कुछ लोगों ने सलाह दी कि किसी एक्टर या डायरेक्टर को डेट कर लो, क्योंकि इंडस्ट्री में एंट्री का यह आसान रास्ता है. इसके अलावा मुझे कॉस्मेटिक सर्जरी कराने और लिप जॉब करवाने की सलाह तक दी गई. मेरी परवरिश और माता-पिता से मिले आत्मविश्वास ने मुझे ऐसी बातों से टूटने नहीं दिया. कई बार मुझे इस तरह की बातें सुनकर गुस्सा आने के बजाय हंसी आ जाती थी. मेरे सामने ऐसे कई लोग आए, जिनके पास मुझे देने के लिए मुफ्त की सलाह थी, जबकि दूसरी तरफ मुझे लगभग हर दिन रिजेक्शन का सामना करना पड़ता था. मेरे करियर में बड़ा मोड़ तब आया, जब एक दिन मुझे अदूर मुखर्जी का फोन आया. उन्होंने कहा कि दिलीप शंकर मेरा टेस्ट लेंगे. मेरे लिए यह मौका बाकी मौकों से अलग था.’

3 महीनों ने बदल दी किस्मत
सैयामी खेर ने बताया, ‘मैंने दिलीप शंकर और आदिल हुसैन के साथ करीब तीन महीने तक वर्कशॉप की. ये तीन महीने मेरी जिंदगी बदलने वाले साबित हुए. इस दौरान मुझे खुद बने रहने, अपने काम में सच्चाई और ईमानदारी रखने और खुद पर भरोसा करने की सीख मिली. इसके करीब छह महीने बाद मुझे राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘मिर्ज्या’ के लिए फाइनल कर लिया गया.’ ‘मिर्ज्या’ से सैयामी ने साल 2016 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था. फिल्म में वह हर्षवर्धन कपूर के साथ नजर आई थीं. फिल्म के निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा के साथ काम करने के अनुभव को सैयामी ने अपने करियर के सबसे खास हिस्सों में से एक बताया. उन्होंने कहा, ‘राकेश सर बिल्कुल वैसे इंसान थे, जिनकी मुझे उस समय जरूरत थी. उन्होंने एक कलाकार के तौर पर मुझे खुलकर व्यक्त करने की आजादी दी और मुझे एक्टिंग से प्यार करना सिखाया. उन्होंने मुझे अपने बच्चे की तरह प्यार दिया.’

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 07, 2026, 20:22 IST





Source link

Views: 60
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

House Construction Tips : ऐसी नींव जरूरी नहीं…क्या आप भी बनवाने जा रहे 100 गज में घर? काम आएगी आगरा के इंजीनियर की ये ट्रिक

Next Post

अमेठी की महिलाओं के लिए खुशखबरी, महंगे कोर्स की जरूरत नहीं, यहां फ्री में सीखें ब्यूटी पार्लर की बारीकियां

Next Post
अमेठी की महिलाओं के लिए खुशखबरी, महंगे कोर्स की जरूरत नहीं, यहां फ्री में सीखें ब्यूटी पार्लर की बारीकियां

अमेठी की महिलाओं के लिए खुशखबरी, महंगे कोर्स की जरूरत नहीं, यहां फ्री में सीखें ब्यूटी पार्लर की बारीकियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement