मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…

आगामी शारदीय नवरात्र और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए थाना रॉबर्ट्सगंज परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई।

क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मूर्ति समितियों, रामलीला कमेटियों और डीजे संचालकों ने भाग लिया।

बैठक में क्षेत्राधिकारी ने पर्व के दौरान आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी समितियां और आयोजक निर्धारित नियमों का पालन करते हुए कार्यक्रम कराएं। मूर्ति स्थापना और विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने को कहा गया।

रामलीला आयोजन के दौरान भीड़ और यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीजे संचालकों को भी निर्धारित नियमों के अनुसार ही संचालन करने की हिदायत दी गई।

साथ ही आयोजकों से किसी भी तरह की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई।

बैठक में पुलिस अधिकारियों ने पर्व के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस की ओर से आवश्यक इंतजाम किए जाने की बात कही। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में आयोजित बैठक का उद्देश्य पर्वों को शांतिपूर्ण और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न कराना रहा।
