मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…

छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर बुधवार को NSUI जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनों छात्रों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान छात्रों ने शिक्षा, रोजगार, छात्रवृत्ति, परीक्षा व्यवस्था और विश्वविद्यालयों से जुड़ी समस्याओं को लेकर संगठन के साथ मिलकर आवाज उठाने का संकल्प लिया।

NSUI जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता ने कहा कि छात्रों की समस्याओं और अधिकारों को मजबूती से उठाना संगठन की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर संवाद, जनसंपर्क और जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन लोकतांत्रिक तरीके से हर स्तर पर आवाज उठाएगा।

सदस्यता लेने वालों में अनुज यादव, वैभव सिंह, प्रतीक जायसवाल, शिवांशु राय, अनुभव सिंह, युग केशरी, आदित्य पांडेय, हिमांशु, कृतार्थ शुक्ला, शशांग, आयुष पांडेय, शशांग उज्ज्वल, विशेष कुमार, कृष्णा मिश्रा, बाली और निगम राजभर शामिल रहे।

इस मौके पर व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राहुल जैन, यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सूरज वर्मा, NSUI जिला उपाध्यक्ष शौम सोनकर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। नवसदस्यों ने संगठन के प्रति प्रतिबद्धता जताते हुए छात्र हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
