• Home
  • Privacy Policy
Friday, August 14, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Sakshi Chaudhary: ‘करो या मरो’ जैसे हालात थे… साक्षी ने राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों का टिकट हासिल करने के बाद कहा

Admin by Admin
May 15, 2026
in खेल
0
Sakshi Chaudhary: ‘करो या मरो’ जैसे हालात थे… साक्षी ने राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों का टिकट हासिल करने के बाद कहा

[ad_1]

Last Updated:May 15, 2026, 20:36 IST

Sakshi Chaudhary: पटियाला ट्रायल में साक्षी चौधरी ने 51 किग्रा में निकहत जरीन और मीनाक्षी हुड्डा जैसी विश्व चैंपियनों को हराकर राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों का कोटा जीता

करो या मरो जैसे हालात थे...साक्षी ने कैसे पाया राष्ट्रमंडल-एशियाई खेल का टिकटZoom

साक्षी चौधरी

पटियाला: साक्षी चौधरी पटियाला में चयन ट्रायल्स के तीन दिनों तक उस मुक्केबाज की तरह रिंग में उतरीं, जिनके पास खोने के लिए कुछ भी नहीं बचा था. ‘भिवानी बॉक्सिंग क्लब’ की 25 वर्षीय इस मुक्केबाज ने असफलताओं, निराशा और आत्म-संदेह के बोझ के साथ राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों के चयन ट्रायल्स में कदम रखा था, लेकिन शानदार प्रदर्शन के दम पर 51 किग्रा वर्ग में दोनों बड़े बहु-खेल आयोजनों के लिए अपना पहला टिकट हासिल कर लिया.

साक्षी ने लगातार दो मुकाबलों में विश्व चैंपियनों को हराकर यह उपलब्धि हासिल की. उन्होंने कहा:

मेरी सोच स्पष्ट थी कि मुझे किसी भी तरह कोटा हासिल करना था. यह मेरे लिए करो या मरो जैसा था. मेरे लिए राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में जाना बहुत जरूरी था. मैं 2012 से पूरी मेहनत और अनुशासन के साथ अभ्यास कर रही हूं, इसलिए मैं यह मौका किसी भी हालत में नहीं खोना चाहती थी.

हाल ही तक उनका करियर संघर्षों से भरा रहा था. पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में वह पेरिस ओलंपिक रजत पदक विजेता हतिसे अकबास से अंतिम 16 मैच में में हार गई थीं. इसके बाद राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वे पदक दौर तक नहीं पहुंच सकीं, इसके बाद भारतीय मुक्केबाजी संघ (बीएफआई) की मूल्यांकन प्रक्रिया में तीसरे स्थान पर रहने के बावजूद उन्हें एशियाई चैंपियनशिप के लिए 54 किग्रा वर्ग में जगह नहीं मिली, जबकि प्रीति पवार ने उस स्पर्धा में स्वर्ण जीतकर कोटा हासिल किया.

दो बड़े बहु-खेल आयोजनों में खेलने की इच्छा के चलते साक्षी ने एक बड़ा फैसला लिया और 51 किग्रा वर्ग में उतरने का निर्णय किया, जहां दो बार की विश्व चैंपियन निकहत जरीन का दबदबा माना जाता है.

साक्षी पहले ही 2022 की चोट के कारण राष्ट्रीय शिविर से बाहर हो गई थीं, जिससे वे पिछली बार के चयन ट्रायल्स में भी हिस्सा नहीं ले सकी थीं. दो बार की युवा और जूनियर विश्व चैंपियन होने के बावजूद उन्हें दोबारा अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा. ट्रायल में उन्होंने पहले क्वार्टर फाइनल में तनु को हराया और फिर सेमीफाइनल व फाइनल में बेहतरीन रणनीति के साथ मुकाबले जीते.

निकहत के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने कहा, ‘मुझे पता था कि वह बहुत मजबूत इरादों वाली हैं. अगर मैं उनके मुक्कों के पहुंच में गई तो वह मुझे मौका नहीं देंगी. मेरी ताकत दूरी से खेलना और बायें मुक्के का इस्तेमाल करना है, इसलिए मैंने उसी पर ध्यान दिया. उन्होंने अपनी रणनीति को पूरी तरह लागू किया और तेज मूवमेंट तथा सटीक जैब से निकहत को दूर रखा. यही रणनीति उन्होंने मौजूदा 48 किग्रा विश्व चैंपियनमीनाक्षी हुड्डा के खिलाफ भी अपनाई.

About the Author

authorimg

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

[ad_2]

Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

रेणुकूट. हिस्ट्रीशीटर पर गिरोह बनाकर 61 लाख से अधिक की ठगी का आरोप, वृद्ध ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Next Post

दुद्धी. कनहर सिंचाई परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

Next Post

दुद्धी. कनहर सिंचाई परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • Hi
  • सड़क हादसे में मारकुंडी ग्राम प्रधान गंभीर घायल, वाराणसी रेफर
  • हॉकी विश्व कप में 51 साल के पदक के सूखे को खत्म करने उतरेगा भारत, Hockey Hindi News
  • तलाक होने पर पत्नी को 1.10 करोड़ रु. महीने देंगे रोनाल्डो, 53 करोड़ का बंगला भी, लेकिन संपत्ति पर अधिकार नहीं: रिपोर्ट, Football Hindi News
  • MS धोनी से प्रेरणा लेती हैं भारतीय गोलकीपर बिछू देवी, वर्ल्ड कप से पहले दिया ये बयान, Sports Hindi News

Breaking News

Hi

by JK Gupta
August 14, 2026
0

Read moreDetails

सड़क हादसे में मारकुंडी ग्राम प्रधान गंभीर घायल, वाराणसी रेफर

by J K Gupta
August 14, 2026
0

सलखन-सोनभद्र। डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत वाराणसी- शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर डाला खन्ना कंपनी के समीप गुरुवार की रात...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio