• Home
  • Privacy Policy
Saturday, August 15, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. जिलाधिकारी ने कहा टेंडर लिया है तो पानी देना ही होगा.. मैं मिलने नहीं आया..जल्दी पूरा कीजिए कार्य

JK Gupta by JK Gupta
May 15, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
79
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0 के0……


— अमवार ग्राम समूह पेयजल योजना का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण


— जून माह तक हर घर जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश, प्रतिदिन 250 कनेक्शन देने का लक्ष्य तय


Sonbhadra । जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने आज दुद्धी क्षेत्र स्थित अमवार ग्राम समूह पेयजल योजना का औचक निरीक्षण कर परियोजना की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित करते हुए कहा कि योजना के अंतर्गत किसी भी गांव में पेयजल आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए तथा जून माह तक प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान परियोजना प्रबंधक ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि अमवार ग्राम समूह पेयजल योजना के माध्यम से कनहर डैम से पानी उठाकर कुल 54 गांवों में जलापूर्ति की जानी है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में अमवार, बाघाडू, दिघुल, देवपुरा, टेड़ा एवं जामापानी सहित 6 गांवों में नियमित पेयजल आपूर्ति प्रारंभ कर दी गई है।

जिलाधिकारी ने मौके पर ही ग्राम दिघुल के प्रधान से मोबाइल फोन पर वार्ता कर गांव में पेयजल आपूर्ति की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। ग्राम प्रधान द्वारा बताया गया कि गांव में लगभग 60 प्रतिशत घरों में अभी तक पाइपलाइन कनेक्शन नहीं हो सका है तथा जिन घरों में कनेक्शन दिए गए हैं, उनमें से भी बहुत कम घरों तक नियमित पानी पहुंच रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 250 मैनपावर लगाकर प्रतिदिन कम से कम 250 घरों में कनेक्शन देने का कार्य कराया जाए तथा जून माह तक सभी पात्र घरों में कनेक्शन पूर्ण कर जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जहां-जहां पाइपलाइन क्षतिग्रस्त है, वहां ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस टीम द्वारा तत्काल मरम्मत का कार्य कराया जाए, ताकि किसी भी गांव की जलापूर्ति प्रभावित न हो।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि यदि पाइपलाइन टूटने अथवा अन्य कारणों से किसी गांव की पानी आपूर्ति बाधित होती है तो संबंधित अधिकारियों एवं जिम्मेदार एजेंसी के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी गांवों में हाउस कनेक्शन का कार्य युद्धस्तर पर कराने तथा प्रतिदिन कार्य की जीओ टैगिंग एवं प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिस दिन प्रगति रिपोर्ट प्राप्त नहीं होगी, उस दिन संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

घोरावल. पिकअप वाहन के धक्के से बाइक सवार दो युवक घायल

Next Post

सात्विक-चिराग का धमाल जारी, थाईलैंड ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय जोड़ी

Next Post
सात्विक-चिराग का धमाल जारी, थाईलैंड ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय जोड़ी

सात्विक-चिराग का धमाल जारी, थाईलैंड ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय जोड़ी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • टीम की जीत में योगदान देकर खुश हैं हरमनप्रीत, जानिए क्या है हॉकी विश्व कप में आगे का प्लान?, Hockey Hindi News
  • दिल्ली के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का ऐलान; हर हफ्ते 2 घंटे देंगे गरीबों को फ्री सलाह, Ncr Hindi News
  • म्योरपुर. प्रधानाचार्य आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं
  • झारखंड प्रोटेस्ट: छात्रों का CM आवास घेरने का ऐलान, मांगा सोरेन का इस्तीफा, Jharkhand Hindi News
  • म्योरपुर. रामनरायन, ग्राम प्रधान सुपाचुआ की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

Breaking News

टीम की जीत में योगदान देकर खुश हैं हरमनप्रीत, जानिए क्या है हॉकी विश्व कप में आगे का प्लान?, Hockey Hindi News

टीम की जीत में योगदान देकर खुश हैं हरमनप्रीत, जानिए क्या है हॉकी विश्व कप में आगे का प्लान?, Hockey Hindi News
by Admin
August 15, 2026
0

भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह वेल्स के खिलाफ मिली जीत से काफी खुश हैं। भारत ने तीनो गोल पेनल्टी...

Read moreDetails

दिल्ली के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का ऐलान; हर हफ्ते 2 घंटे देंगे गरीबों को फ्री सलाह, Ncr Hindi News

दिल्ली के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का ऐलान; हर हफ्ते 2 घंटे देंगे गरीबों को फ्री सलाह, Ncr Hindi News
by Admin
August 15, 2026
0

दिल्ली के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने गरीब और जरूरतमंद लोगों के इलाज के लिए '2 घंटे देश के नाम' नाम से...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio