संवाददाता@विजय अग्रहरी…..

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के गुरुवल गांव में कोलियाघाटी क्षेत्र में पिकअप के धक्के से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
खुटहा गांव निवासी प्रमोद कुमार पाल 17 वर्ष अपने ममेरे भाई सिंगरौली जिला के गढ़वा थाना क्षेत्र पोड़ी लमसरई गांव निवासी विमलेश पाल 17 वर्ष के साथ बाइक से घोरावल की तरफ आ रहा था।
गुरुवल गांव में कोलियाघाटी चढ़ाई पर पिकअप की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। मौके पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद विमलेश पाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।