• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. ऑपरेशन दहन के तहत बड़ी कार्रवाई, ₹7.35 करोड़ के अवैध मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण

JK Gupta by JK Gupta
May 15, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0 के0……


Sonbhadra । जनपद में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन दहन” के तहत शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न थानों में दर्ज 153 अभियोगों से संबंधित अवैध मादक पदार्थों का विधिक निस्तारण एवं विनिष्टीकरण कराया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (DDC) की निगरानी में सम्पन्न हुई।

पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सर्वोच्च न्यायालय एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में गठित ड्रग डिस्पोजल कमेटी की उपस्थिति में जनपद के विभिन्न थानों में जब्त किए गए मादक पदार्थों को नियमानुसार नष्ट कराया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा की देखरेख में पूरी प्रक्रिया सम्पन्न हुई। मौके पर नारकोटिक्स सेल प्रभारी उपनिरीक्षक रामनगीना प्रधान व आरक्षी अभिलाष सिंह भी मौजूद रहे।

पुलिस के अनुसार, विनिष्टीकरण में थाना राबर्ट्सगंज के 20, चोपन के 45, घोरावल के 24, रामपुर बरकोनिया के 3, पन्नूगंज के 27, रायपुर के 20, बभनी के 2 तथा शक्तिनगर के 12 अभियोगों सहित कुल 153 मामलों से संबंधित मादक पदार्थ शामिल रहे।

अभियान के तहत 122 अभियोगों से संबंधित 693.81 किलोग्राम गांजा, 30 अभियोगों से संबंधित 1.7978 किलोग्राम हेरोइन तथा एक अभियोग से संबंधित 193.633 किलोग्राम डोडा का विनिष्टीकरण कराया गया। इन मादक पदार्थों की अनुमानित कुल कीमत लगभग ₹7,35,50,995 बताई गई है।

जब्त मादक पदार्थों का निस्तारण जनपद स्थित डाला सीमेंट वर्क्स (अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड) के माध्यम से पर्यावरणीय एवं विधिक मानकों का पालन करते हुए किया गया, ताकि इनके दुरुपयोग और पुनः अवैध प्रचलन की संभावनाओं को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध जनपद में अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा।

Previous Post

बीजपुर. प्रचंड गर्मी में निर्बाध बिजली कटौती से जूझ रहीं जनता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. ऑपरेशन दहन के तहत बड़ी कार्रवाई, ₹7.35 करोड़ के अवैध मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण
  • बीजपुर. प्रचंड गर्मी में निर्बाध बिजली कटौती से जूझ रहीं जनता
  • मुख्यालय. महिला आरक्षण बिल के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, सांसद आवास का किया घेराव
  • सोनभद्र. जनपद के गुलाब जामुन को मिलेगी वैश्विक पहचान
  • सोनभद्र. आंधी-तूफान पीड़ित परिवारों से मिले राज्य मंत्री, सदर विधायक और जिलाधिकारी, हर संभव सहायता का दिया भरोसा

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.