[ad_1]
Last Updated:
Thailand Open Super 500: बैंकॉक में खेले जा रहे थाईलैंड ओपन में भारत के लिए बुधवार का दिन मिला-जुला रहा. किदाम्बी श्रीकांत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंगापुर के लो कीन यू को सीधे गेम में 21-14, 21-15 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई. वहीं दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु ने चीनी ताइपै की तुंग सियू तोंग को मात देकर अभियान आगे बढ़ाया.

थाईलैंड ओपन में जीते श्रीकांत, सिंधु
बैंकॉक: स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत और पीवी सिंधु थाईलैंड ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट में बुधवार को सीधे गेम में जीत दर्ज करके दूसरे दौर में पहुंच गए. दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत ने सिंगापुर के आठवीं वरीयता प्राप्त लो कीन यू को 21-14, 21-15 से हराया. वहीं दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु ने चीनी ताइपै की तुंग सियू तोंग को मात दी.
श्रीकांत का सामना चीनी ताइपै के सू लि यांग से होगा जबकि सिंधु डेनमार्क की अमेली शूल्ज से खेलेंगी. एशिया चैंपियनशिप के फाइनल तक पहुंचे आयुष शेट्टी को जापान के छठी वरीयता प्राप्त कोडाइ नराओका के खिलाफ 13-21, 21-17, 4-21 से पराजय झेलनी पड़ी जबकि तरूण मन्नेपल्ली जापान के ही कोकी वातानाबे से 12-21, 16-21 से हार गए.
उन्नति हुड्डा और अनमोल खरब को क्रमश: थाईलैंड की चौथी वरीयता प्राप्त पोर्नपावी चोचुवोंग और चीन की दूसरी वरीयता प्राप्त चेन यू फेइ ने हराया. हुड्डा को 21-11 17-21 16-21 से पराजय मिली जबकि खरब को तोक्यो ओलंपिक चैम्पियन ने 21-19 13-21 18-21 से हराया.
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें
[ad_2]
Source link






