संवाददाता@सौरभ गोस्वामी…..

ओबरा थानांतर्गत स्थित पुराना थाना के पास गुरुवार को सुबह एक अज्ञात पिकअप के बैक करते समय ऊपर चढ़ जाने से लगभग 70 वर्षीय महिला की की मौत हो गई है। घटना की सूचना पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वही सूचना पर पहुंची ओबरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
घटना की जानकारी देते हुए कस्बा चौकी इंचार्ज बिष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि मृतका 70 वर्षीय सुमित्रा देवी पत्नी स्व0 सहदेव कन्नौजिया निवासी गजराज नगर ओबरा बहुत दिनों से अर्ध विक्षिप्त थी। तथा इधर उधर नगर में घूमती रहती थी।पुराना थाना के पास सड़क के किनारे सोई हुई थी कि सुबह किसी अज्ञात पिकअप वाहन बैक करते समय उसके ऊपर चढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
जिससे पिकअप की चपेट में आकर उपर्युक्त महिला की मौत हो गई है।घटना की सूचना परिजनों की दे दी गई है। वही मृतका के पुत्र योगेंद्र कन्नौजिया की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दिया गया है।