• Home
  • Privacy Policy
Monday, August 17, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ओबरा. कई दिन पुराना शव मिलने से मचा हड़कंप

JK Gupta by JK Gupta
May 8, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@सौरभ गोस्वामी..


ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बघबनवा इलाके की झाड़ियों के बीच गुरुवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।वही मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने के बाद मामले की जांच शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को बघबनवा क्षेत्र में लोगों को सुबह में तेज दुर्गंध महसूस हुई। दुर्गंध लगातार आने पर स्थानीय लोगों ने किसी अनहोनी की आशंका से आसपास तलाश करते हुए रेलवे ट्रैक के समीप झाड़ियों के बीच एक युवक का शव पड़ा देखा। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना ओबरा थाने को दिया। सूचना मिलते ही ओबरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दिया।पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौक पर बुलाया गया।

फॉरेंसिक टीम ने आवश्यक साक्ष्य एकत्र करने के साथ आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच किया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक की उम्र 40 से 45 वर्ष के करीब बताया गया तथा मृतक नीली जीन्स पेंट व टी शर्ट पहने हुआ था साथ ही शव करीब चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा था। लंबे समय तक झाड़ियों में पड़े रहने के कारण शव की स्थिति काफी खराब हो चुकी थी, जिससे युवक की पहचान कराने में कठिनाई सामने आ रही है।

पुलिस आसपास के गांवों और थानों से गुमशुदगी की जानकारी भी जुटा रही है ताकि मृतक की शिनाख्त की जा सके। हालांकि पुलिस फिलहाल हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

विंढमगंज. चोरी की घटनाओं से क्षेत्रवासी परेशान, पुनः वारदाता

Next Post

ओबरा. सोई हुई विक्षिप्त महिला पर चढ़ गया अज्ञात वाहन, मौत

Next Post

ओबरा. सोई हुई विक्षिप्त महिला पर चढ़ गया अज्ञात वाहन, मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546286,546267″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546288,546261″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज मे श्रद्धांजलि सभा आयोजित, इमरती कॉलोनी में स्व. उमाशंकर सिंह को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि
  • सोनभद्र. सफरीपुर प्राथमिक विद्यालय में झाड़ियों और घास से बढ़ा जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा
  • सोनभद्र. रात में युवक पर हमला, सुबह रक्तरंजित हालत में मिला; पुलिस जांच में जुटी
  • चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश
  • करमा. Breaking; मिनी ट्रक और बाइक आमने सामने जोरदार टक्कर, दो गम्भीर

Breaking News

सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज मे श्रद्धांजलि सभा आयोजित, इमरती कॉलोनी में स्व. उमाशंकर सिंह को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

by J K Gupta
August 17, 2026
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक स्व. उमाशंकर सिंह की स्मृति में रविवार को इमरती कॉलोनी, रॉबर्ट्सगंज...

Read moreDetails

सोनभद्र. सफरीपुर प्राथमिक विद्यालय में झाड़ियों और घास से बढ़ा जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा

by J K Gupta
August 17, 2026
0

ग्रामीण संवाददाता@विष्णु कुशवाहा रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के सफरीपुर ग्राम पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय में इन दिनों विद्यालय परिसर में उगी घनी...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio