मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन

रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक स्व. उमाशंकर सिंह की स्मृति में रविवार को इमरती कॉलोनी, रॉबर्ट्सगंज में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

समाज हितैषी विकास प्रताप के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कॉलोनीवासियों सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने स्व. उमाशंकर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान वक्ताओं ने उनके असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन क्षेत्र और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। जनसेवा, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्र के विकास के लिए किए गए उनके कार्यों को सदैव याद किया जाएगा।

वक्ताओं ने कहा कि इमरती कॉलोनी के विकास और उत्थान में भी स्व. उमाशंकर सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कॉलोनीवासियों के साथ उनका आत्मीय संबंध था और वे लोगों के सुख-दुःख में परिवार के सदस्य की तरह खड़े रहते थे। उनके स्नेह, सहयोग और योगदान को कॉलोनीवासी हमेशा स्मरण करते रहेंगे।

कार्यक्रम में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा शोकाकुल परिवार और समर्थकों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की गई। अंत में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर विमल चतुर्वेदी, हरिप्रबोध पांडेय, ओमप्रकाश जायसवाल, नीटू मेहता, रितेश सिन्हा सहित इमरती कॉलोनी के अन्य निवासी मौजूद रहे।

