• Home
  • Privacy Policy
Monday, August 17, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. ऑफलाइन कोटे की दुकान बनी ग्रामीणों के लिए संकट, राशन घोटाले के गंभीर आरोप

JK Gupta by JK Gupta
May 8, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…..


Sonbhadra । चोपन ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोटा में संचालित कोटेदार मेराज अहमद की ऑफलाइन राशन दुकान अब ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि नेटवर्क उपलब्ध होने के बावजूद दुकान को जानबूझकर ऑनलाइन नहीं किया जा रहा, जिससे कोटेदार की मनमानी और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विभागीय स्तर पर दुकान को ऑनलाइन करने की कवायद हुई, लेकिन अधिकारियों की मिलीभगत और उदासीनता के चलते आज तक व्यवस्था जस की तस बनी हुई है। जबकि जहां दुकान संचालित है वहां नेटवर्क की सुविधा मौजूद है। इतना ही नहीं, गुरमुरा सामुदायिक भवन को भी पहले ऑनलाइन वितरण केंद्र के रूप में चिन्हित किया गया था, लेकिन बाद में मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

गौरही निवासी इंद्रजीत ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि करीब दो माह पहले उनके राशन कार्ड पर कोटेदार द्वारा “निरस्त” लिख दिया गया और राशन देने से साफ इनकार कर दिया गया। कोटेदार की ओर से उन्हें जिला स्तर पर राशन कार्ड संशोधित कराने की बात कही गई। लेकिन 7 मई 2026 को ओबरा पूर्ति कार्यालय में जांच कराने पर अधिकारियों ने स्पष्ट बताया कि राशन कार्ड पूरी तरह सही है और उसमें कोई त्रुटि नहीं है।

मामला यहीं नहीं रुका। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अंत्योदय कार्डधारक कमोदा देवी की लगभग तीन वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। उनके कार्ड में पति राम स्वरूप का नाम दर्ज होने के बावजूद करीब दो वर्षों तक 35 किलो राशन का उठान दिखाकर राशन की कालाबाजारी की गई। बाद में केवाईसी प्रक्रिया के दौरान भी राम स्वरूप का सत्यापन नहीं कराया गया। वर्तमान में 80 वर्षीय राम स्वरूप लकवा से पीड़ित हैं और उन्हें किसी प्रकार की सरकारी सुविधा नहीं मिल पा रही है।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि किसी को दो माह तो किसी को तीन माह से राशन नहीं दिया गया है। शिकायत करने पर कोटेदार की पत्नी द्वारा डांटकर भगा दिया जाता है। ग्रामीणों ने कहा कि गरीब और आदिवासी परिवार आखिर अपनी फरियाद लेकर कहां जाएं।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए कोटेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, दुकान निरस्त करने तथा राशन दुकान को गुरमुरा में स्थानांतरित कर ऑनलाइन व्यवस्था लागू करने की मांग की है, ताकि गरीबों के राशन की लूट बंद हो सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

ओबरा. सोई हुई विक्षिप्त महिला पर चढ़ गया अज्ञात वाहन, मौत

Next Post

मुख्यालय. जनपद में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 50 लीटर कच्ची शराब बरामद, 2 भट्ठियां नष्ट, 3 अभियोग दर्ज

Next Post

मुख्यालय. जनपद में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 50 लीटर कच्ची शराब बरामद, 2 भट्ठियां नष्ट, 3 अभियोग दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546286,546267″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546288,546261″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. सावन के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, नाग पंचमी पर पूजे गए नाग देवता
  • बीजपुर. आफ़त बनकर हुई बरसात से इलाके में भारी अफरा तफरी का माहौल
  • सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज मे श्रद्धांजलि सभा आयोजित, इमरती कॉलोनी में स्व. उमाशंकर सिंह को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि
  • सोनभद्र. सफरीपुर प्राथमिक विद्यालय में झाड़ियों और घास से बढ़ा जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा
  • सोनभद्र. रात में युवक पर हमला, सुबह रक्तरंजित हालत में मिला; पुलिस जांच में जुटी

Breaking News

सोनभद्र. सावन के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, नाग पंचमी पर पूजे गए नाग देवता

by J K Gupta
August 17, 2026
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के संयोग पर सोमवार को रॉबर्ट्सगंज नगर के शिवालयों में...

Read moreDetails

बीजपुर. आफ़त बनकर हुई बरसात से इलाके में भारी अफरा तफरी का माहौल

by J K Gupta
August 17, 2026
0

संवाददाता@रामबली मिश्रा.... रविवार की रात्रि गरज तड़क के साथ आफ़त बनकर हुई बरसात से इलाके में भारी अफरा तफरी का...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio