• Home
  • Privacy Policy
Monday, August 17, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

अनपरा. परियोजना में न्यूनतम मजदूरी लागू कराने की मांग, ठेका मजदूर यूनियन ने सौंपा पत्रक

JK Gupta by JK Gupta
May 4, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@उमेश सिंह…….


— सीजीएम से की वार्ता, श्रम कानूनों के उल्लंघन का आरोप; मई वेतन में बढ़ी मजदूरी देने की उठाई मांग


प्रदेश सरकार द्वारा बढ़ाई गई न्यूनतम मजदूरी का लाभ श्रमिकों को दिलाने और श्रम कानूनों के पालन की मांग को लेकर सोमवार को ठेका मजदूर यूनियन का प्रतिनिधिमंडल अनपरा परियोजना कार्यालय पहुंचा।जहां यूनियन पदाधिकारियों ने मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) को पत्रक सौंपा और कार्मिक अधिकारी आकांक्षा राव से श्रमिकों की समस्याओं को लेकर वार्ता की।

यूनियन ने पत्रक की प्रतिलिपि एमडी उत्पादन निगम, जिलाधिकारी तथा डीएलसी पिपरी को भी भेजी है। प्रतिनिधिमंडल में जिला मंत्री तेजधारी गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य मसीदुल्लाह अंसारी और विनोद यादव शामिल रहे।

पत्रक में बताया गया कि प्रदेश सरकार ने 17 अप्रैल 2026 को न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि की अधिसूचना जारी की है, जो 1 अप्रैल से प्रभावी है।इसके तहत सोनभद्र में अकुशल श्रमिकों को 12,356 रुपये, अर्धकुशल को 13,590 रुपये और कुशल श्रमिकों को 15,224 रुपये मासिक वेतन का भुगतान मई माह से किया जाना है।

यूनियन ने आरोप लगाया कि अनपरा तापीय परियोजना में अभी भी कई संविदाकार बढ़ी हुई मजदूरी का भुगतान नहीं कर रहे हैं।महिला मजदूरों को बेहद कम पारिश्रमिक दिया जा रहा है और कई श्रमिकों से बिना वैध गेट पास के कार्य कराया जा रहा है।इसके अलावा वर्षों तक स्थायी प्रकृति के कार्य कराने के बावजूद सेवानिवृत्ति पर ग्रेच्युटी नहीं दी जाती।

पत्रक में यह भी कहा गया कि परियोजना में सुरक्षा उपकरणों की कमी के चलते दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है और श्रमिकों को ईएसआई जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं।यूनियन ने मांग की कि मई माह के वेतन में बढ़ी हुई न्यूनतम मजदूरी का हर हाल में भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

नियमों का उल्लंघन करने वाले संविदाकारों पर कार्रवाई हो, श्रमिकों को सुरक्षा उपकरण व ईएसआई सुविधा उपलब्ध कराई जाए तथा सेवानिवृत्ति पर ग्रेच्युटी और अन्य सुविधाएं दी जाएं।यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आगे आंदोलन किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. सपा यूथ ब्रिगेड का प्रदर्शन, चार सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Next Post

मुख्यालय. मूलभूत सुविधाओं के लिए सड़कों पर उतरे भारी संख्या में ग्रामीण, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Next Post

मुख्यालय. मूलभूत सुविधाओं के लिए सड़कों पर उतरे भारी संख्या में ग्रामीण, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546286,546267″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546288,546261″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज मे श्रद्धांजलि सभा आयोजित, इमरती कॉलोनी में स्व. उमाशंकर सिंह को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि
  • सोनभद्र. सफरीपुर प्राथमिक विद्यालय में झाड़ियों और घास से बढ़ा जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा
  • सोनभद्र. रात में युवक पर हमला, सुबह रक्तरंजित हालत में मिला; पुलिस जांच में जुटी
  • चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश
  • करमा. Breaking; मिनी ट्रक और बाइक आमने सामने जोरदार टक्कर, दो गम्भीर

Breaking News

सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज मे श्रद्धांजलि सभा आयोजित, इमरती कॉलोनी में स्व. उमाशंकर सिंह को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

by J K Gupta
August 17, 2026
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक स्व. उमाशंकर सिंह की स्मृति में रविवार को इमरती कॉलोनी, रॉबर्ट्सगंज...

Read moreDetails

सोनभद्र. सफरीपुर प्राथमिक विद्यालय में झाड़ियों और घास से बढ़ा जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा

by J K Gupta
August 17, 2026
0

ग्रामीण संवाददाता@विष्णु कुशवाहा रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के सफरीपुर ग्राम पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय में इन दिनों विद्यालय परिसर में उगी घनी...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio