• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. सपा यूथ ब्रिगेड का प्रदर्शन, चार सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

JK Gupta by JK Gupta
May 4, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यालय@विशाल पांडेय……


समाजवादी मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष सत्यम पांडे के नेतृत्व में सोमवार को कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी सोनभद्र को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से किसानों, युवाओं की बेरोजगारी और जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार जैसे गंभीर मुद्दों को उठाया गया।

सत्यम पांडे ने आरोप लगाया कि जनपद में दर्जनों लिमिटेड कंपनियां संचालित होने के बावजूद स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है, जिससे वे पलायन करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान भारतीय जनता पार्टी सरकार में नौजवानों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि गेहूं खरीद में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हो रही हैं।

मांग की गई कि किसानों का गेहूं तत्काल खरीदा जाए। साथ ही नगर पालिका के रिकॉर्ड रूम से खसरा रजिस्टर गायब होने के मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए, क्योंकि इससे आम जनता को भारी परेशानी हो रही है। इसके अलावा, जिले में चल रहे विकास कार्यों में अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार किए जाने का आरोप लगाते हुए इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की गई।

सत्यम पांडे ने महंगाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि गैस सिलेंडर समेत आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग की कमर टूट रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो समाजवादी पार्टी जन आंदोलन करने को बाध्य होगी, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

इस अवसर पर नगर पालिका रॉबर्ट्सगंज अध्यक्ष सरदार पारब्रह्म सिंह ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी के कारण गरीब तबका पलायन के लिए मजबूर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं और पार्टी की विचारधारा का प्रचार करें। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही प्रदेश और देश का विकास संभव है।

ज्ञापन देने वालों में विवेक सिंह पटेल, गुलाम यासीन, सुशील राय, पीयूष यादव, धीरज पाठक, पिंटू पटेल, बालेश्वर यादव, आदिल अंसारी, विनय तिवारी, अमित मौर्य, फहीम अहमद, विकास सिंह, विशेष पांडे सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous Post

ओबरा. तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से युवक की मौत, चालक फरार

Next Post

अनपरा. परियोजना में न्यूनतम मजदूरी लागू कराने की मांग, ठेका मजदूर यूनियन ने सौंपा पत्रक

Next Post

अनपरा. परियोजना में न्यूनतम मजदूरी लागू कराने की मांग, ठेका मजदूर यूनियन ने सौंपा पत्रक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुख्यालय. मूलभूत सुविधाओं के लिए सड़कों पर उतरे ग्रामीण, सैकड़ों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • अनपरा. परियोजना में न्यूनतम मजदूरी लागू कराने की मांग, ठेका मजदूर यूनियन ने सौंपा पत्रक
  • सोनभद्र. सपा यूथ ब्रिगेड का प्रदर्शन, चार सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
  • ओबरा. तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से युवक की मौत, चालक फरार
  • करमा. टिकुरिया बस्ती हर घर नल-जल योजना से वंचित, पानी के लिए ग्रामीणों का संघर्ष

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.