संवाददाता@मोहम्मद इब्राहिम…..

अमवार चौकी क्षेत्र के अंतर्गत भीसूर सिधवा दामर गांव में बीते मध्य रात्रि किसी बात को लेकर साले ने अपने ही जीजा सीता राम भुइया निवासी सिद्धवा दामर के ऊपर कुल्हाड़ी से गर्दन पर प्रहार कर दिया, जिससे जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिस एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में लाकर भर्ती कराया गया चिकित्सक द्वारा इलाज जारी है।
वही साला कुल्हाड़ी से प्रहार कर मौके से फरार हो गया ,जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है, प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई ,जिससे आक्रोशित हो एक पक्ष के द्वारा कुल्हाड़ी से अपने ही रिश्तेदार के ऊपर हमला कर घायल कर दिया गया, जिसे लेकर उसकी पत्नी रजवंती देवी के द्वारा दी गई थी जिसे लेकर अपराध संख्या 132 /26 धारा 109 ,352 बीएनएस के तहत राजेश पुत्र पांचू निवासी सिद्धवा दामर विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु खोजबीन जारी है,