• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

दुद्धी. दुद्धी प्रेस क्लब के तत्वावधान में मनाई गई नारद जयंती

JK Gupta by JK Gupta
May 3, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@मोहम्मद इब्राहिम…..


तहसील मुख्यालय स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में रविवार को ‘दुद्धी प्रेस क्लब’ के तत्वावधान में ब्रह्मा जी के मानस पुत्र एवं सृष्टि के प्रथम पत्रकार देवर्षि नारद जी की जयंती धूम -धाम से मनाई गई।कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि दुद्धी सर्किल के सीओ राजेश कुमार राय एवं विशिष्ट अतिथि दुद्धी बार एसोसिएशन अध्यक्ष कुलभूषण पाण्डेय, डॉ लवकुश प्रजापति,नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन द्वारा संयुक्त रूप से धूप अगरबत्ती जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्रम प्रदान कर किया गया।

जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि दुद्धी सीओ राजेश कुमार राय ने कहा कि आज के दौर में स्थानीय स्तर पर सूचनाओं का सटीक एवं संकलन करना बहुत बड़ी जिम्मेदारी हैं क्योंकि हर व्यक्ति प्रतिदिन सुबह की शुरुआत अख़बार के साथ करता हैं। देवर्षि नारद उस जमाने में भी सूचनाओं का तीनों लोकों में प्रसारण करते और वह दोनों पक्ष को बताते थे। उसी तरह आज भी पत्रकार अपनी खबरों में पीड़ित पक्ष एवं आरोपी पक्ष दोनों का बयान लेकर ही खबर प्रकाशित करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने दुद्धी तहसील मुख्यालय पर प्रेस क्लब रजिस्टर्ड होने एवं सृष्टि प्रथम संवाददाता की जयंती मनाने को लेकर शुभकामनाएं दी।

जयंती समारोह को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि कुलभूषण पाण्डेय ने नारद जी को ब्रह्मांड का प्रथम संवाददाता बताया।नारद जी का संवाद सदैव लोकहित और जनकल्याण के लिए होता था।पत्रकारिता के क्षेत्र में सत्य, निष्पक्षता और निर्भीकता को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया गया।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं लेखक डॉ लवकुश प्रजापति ने कहा कि आज के दौर में नारद जी के संवाद कौशल और सूचनाओं के सटीक आदान-प्रदान की प्रासंगिकता और बढ़ गई है।एक पत्रकार जनहित में खबरों को लेकर सक्रिय रहते हैं जबकि उन्हें संस्थान द्वारा कोई मानदेय भी नही मिलती हैं।

जयंती समारोह की अध्यक्षता कर रहे नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने कहा कि पत्रकार जनता और सरकार के बीच की कड़ी हैं जो सरकार की योजनाओं को जनता तक तथा जनहित की समस्या सरकार तक पहुंचाने का काम करते हैं।कार्यक्रम के अंत में दुद्धी प्रेस क्लब के सदस्यों ने एकजुटता का संकल्प लिया और समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की बात दोहराई। जयंती समारोह का संचालन रमेश यादव ने किया।

इस अवसर पर लखनऊ से पधारे भास्कर गुप्ता,मुख्य संरक्षक उपेंद्र कुमार तिवारी,विवेकानंद मिश्रा,अशोक कन्नौजिया,रवि सिंह,रमेश यादव, दीपक जायसवाल,इब्राहिम खान, राकेश गुप्ता,पप्पू यादव, धर्मेंद्र गुप्ता, श्याम अग्रहरी,मनीष कुमार,दैवीशक्ति ऊर्फ राजा,सेराजुल हुद्दा सहित अन्य पत्रकार गण मौजूद रहे।
​

Previous Post

मुख्यालय. मिशन शक्ति के तहत पुलिस की पहल: परिवार परामर्श केंद्र में 11 मामलों की सुनवाई, 5 में सुलह-समझौता

Next Post

दुद्धी. साले ने जीजा के गर्दन पर कुल्हाड़ी से किया प्रहार घायल

Next Post

दुद्धी. साले ने जीजा के गर्दन पर कुल्हाड़ी से किया प्रहार घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दुद्धी. साले ने जीजा के गर्दन पर कुल्हाड़ी से किया प्रहार घायल
  • दुद्धी. दुद्धी प्रेस क्लब के तत्वावधान में मनाई गई नारद जयंती
  • मुख्यालय. मिशन शक्ति के तहत पुलिस की पहल: परिवार परामर्श केंद्र में 11 मामलों की सुनवाई, 5 में सुलह-समझौता
  • मुख्यालय. भाजपा जिला कार्यालय पर जिला कार्यसमिति एवं योजना बैठक सम्पन्न
  • नहीं बदला जाएगा रेसलिंग टूर्नामेंट का वेन्यू, विनेश फोगाट के विस्फोटक दावे के 4 घंटे बाद आया डब्ल्यूएफआई का जवाब

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.