@जे0 के0…..

Sonbhadra । कलवारी–रॉबर्ट्सगंज–खलियारी मार्ग के घोरावल बाजार स्थित सीसी रोड के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत घोरावल एवं उपजिलाधिकारी घोरावल को निर्देशित किया कि उक्त मार्ग के सीसी रोड भाग को लोक निर्माण विभाग के अधीन लाने हेतु प्रस्ताव तत्काल शासन को प्रेषित किया जाए।
उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की शिथिलता या विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि हस्तांतरण के उपरांत निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा गुणवत्ता मानकों के अनुरूप शीघ्र कराया जाए।