संवाददाता@मोहम्मद इब्राहिम……

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित भाजपा के पूर्व जिलामंत्री के घर को चोरों ने निशाना बनाकर कई सामानों को चुरा कर ले गए। पूर्व जिला मंत्री दिलीप पाण्डेय ने कोतवाली पुलिस को दिए तहरीर में बताया हैं कि अपने घर पर ताला बन्द करके पूरे परिवार सहित पटना शादी समारोह में गया था और ज़ब आज गुरुवार को प्रार्थी परिवार के साथ घर लौटा तो देखा कि घर के सभी ताला बन्द कमरों का चोरों ने ताला तोड कर नगद एवं कीमती सामान चुरा कर ले गये।

उन्होंने तत्काल 112 पुलिस को घटना की सूचना दिया। 112 पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। उन्होंने कोतवाली पुलिस से मामला दर्ज कर चोरी हुई माल बरामद कराने तथा चोरों को जल्द से जल्द पकड़े जाने की मांग किया हैं।
थोड़ी देर बाद कोतवाली प्रभारी वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय कुमार सिंह एवं एसआई श्याम जी यादव भी मौके पर पहुंच गए और चोरी की वारदात की जानकारी जुटाने में आसपास के लोगों से पूछताछ किया एवं चोरी के घटना की जांच में जुट गए