• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. सुकृत रेंज कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती

JK Gupta by JK Gupta
April 14, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मधुपुर/सोनभद्र.@मुकेश द्विवेदी……


राबर्ट्सगंज वन प्रभाग के सुकृत रेंज कार्यालय में मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाबा साहब को आधुनिक भारत के निर्माता और भारतीय संविधान के जनक के रूप में याद किया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय वनाधिकारी हिमांशु कुमार ने बाबा साहब के जीवन संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक समय ऐसा भी था जब उन्हें सामाजिक भेदभाव का सामना करना पड़ा, स्कूल में अलग बैठाया गया और बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा गया। लेकिन अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने Columbia University और London School of Economics जैसी विश्वविख्यात संस्थाओं से उच्च शिक्षा प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि ज्ञान किसी जाति या वर्ग की बपौती नहीं होता।

उन्होंने आगे बताया कि बाबा साहब ने सामाजिक, राजनीतिक और कानूनी तीनों स्तरों पर संघर्ष किया। महाड़ सत्याग्रह के माध्यम से पानी के अधिकार के लिए, नासिक के कालाराम मंदिर आंदोलन के जरिए धार्मिक समानता के लिए, तथा संविधान सभा में ड्राफ्टिंग कमेटी के चेयरमैन के रूप में हर भारतीय को समान अधिकार दिलाने के लिए ऐतिहासिक योगदान दिया।

कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि डॉ. अंबेडकर केवल एक वर्ग के नेता नहीं थे, बल्कि उन्होंने मजदूरों के लिए 8 घंटे कार्यदिवस, महिलाओं के लिए संपत्ति के अधिकार और देश के आर्थिक ढांचे के लिए महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर संविधान की महत्ता पर जोर देते हुए सभी से शिक्षित बनने, संगठित रहने और संवैधानिक तरीके से संघर्ष करने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में सुकृत रेंज के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनमें विमल चौहान, अखिलेश्वर दूबे, आलोक, आनंद, सतीश, संतोष, अंकित सहित सुकृत गांव के ग्राम प्रधान भी शामिल रहे।

Previous Post

सोनभद्र. रालोद कार्यालय में अंबेडकर की जयंती पर श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन

Next Post

सोनभद्र. बाबा साहब ने अपना पूरा जीवन गरीबों और दलितों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया- ओम प्रकाश

Next Post

सोनभद्र. बाबा साहब ने अपना पूरा जीवन गरीबों और दलितों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया- ओम प्रकाश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बीजपुर. कृषकों का कराया गया फार्मर रजिस्ट्री व केवाईसी
  • शक्तिनगर. अंबेडकर जयंती पर शक्तिनगर पुलिस द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 51 लोगों रक्तदान किया
  • सोनभद्र. दूधेश्वर महादेव मंदिर के स्थापना दिवस पर रुद्राभिषेक व कलश यात्रा आयोजित
  • सोनभद्र. घुवास खुर्द पंचायत भवन में कांग्रेस पार्टी द्वारा धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
  • सोनभद्र. बाबा साहब ने अपना पूरा जीवन गरीबों और दलितों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया- ओम प्रकाश

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.