दुद्धी/सोनभद्र.@मोहम्मद इब्राहिम……

काफ़ी गहमा -गहमी के बीच सोमवार को कड़े सुरक्षा व्यवस्था में सिविल बार एसोसिएशन के हुए वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर रामलोचन तिवारी ने बाजी मार ली तो वहीं सचिव पद पर अंजनी सिंह विजयी घोषित किए गए।मुख्य चुनाव अधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव ने परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि अध्यक्ष पद पर रामलोचन तिवारी को 83 मत मिले। उन्होंने अपने निकततम प्रतिद्वंद्धी शिव शंकर प्रसाद को 40 मतों से हराया।
शिव शंकर प्रसाद को 43 मत प्राप्त हुए। सचिव पद के लिए अंजनी सिंह को 86 मत मिले जबकि ज्ञानी प्रसाद को 37 मत प्राप्त किए।इस तरह अंजनी सिंह ने 49 मतों से जीत हासिल की।कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आदर्श कुमार को 64 मत मिले जबकि अभिनव जायसवाल को 61 मत मत मिले, इसलिए मात्र 3 मतों से आदर्श कुमार निर्वाचित घोषित किए गए।सुबह 11 बजे से सायं 3 बजे तक चले मतदान में अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
जिसमें 3 मत टेंडर मत प्राप्त हुए।जैसे ही बार सभागार में चुनाव परिणामों की घोषणा हुई तो विजयी उम्मीदवारो को समर्थकों ने फूल-मालाओ से लाद दिया। वही वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव एड, उपाध्यक्ष राजीव मिश्र एवं रामलखन सिंह तथा सह सचिव प्रकाशन अभिनाथ यादव, सह सचिव पुस्तकालय राहुल अग्रहरी तथा कोषाध्यक्ष पद हेतु नीरज कुमार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया जबकि गर्वर्निंग काऊंसिल कनिष्ठ पद हेतु परमानंद सिंह, देवकुमार शर्मा तथा राकेश कुमार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
पूरी चुनावी प्रक्रिया में सहायक चुनाव अधिकारी सुखसागर यादव, मनोज मिश्रा, विनोद वर्मा और मोहर सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वहीं सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र. एसएसआई संजय सिंह कस्बा इंचार्ज आशुतोष सिंह कांस्टेबल लछमन सिंह सर्वेश सिंह खालिद खान व पीएसी फ़ोर्स के साथ मौजूद रहे।