• Home
  • Privacy Policy
Friday, August 14, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सब-जूनियर नेशनल लगोरी चैंपियनशिप, हरियाणा में दिखेगा बिहार का दम, गोल्ड मेडल पर नजर

Admin by Admin
April 12, 2026
in खेल
0
सब-जूनियर नेशनल लगोरी चैंपियनशिप, हरियाणा में दिखेगा बिहार का दम, गोल्ड मेडल पर नजर

[ad_1]

Last Updated:April 12, 2026, 22:18 IST

हरियाणा के रेवाड़ी में होने वाली सब-जूनियर नेशनल लगोरी चैंपियनशिप में बिहार के 30 बॉयस-गर्ल्स खिलाड़ी दम दिखाने उतरेंगे. नालंदा, गोपालगंज, सिवान, खगड़िया और मुंगेर से चयनित खिलाड़ी गोल्ड मेडल जीतकर बिहार का नाम रोशन करने के लक्ष्य के साथ तैयारी में जुटे हैं.

साल 2026 में एक बार फिर हरियाणा के रेवाड़ी में आयोजित होने वाली तीन दिवसीय सब-जूनियर नेशनल लगोरी चैंपियनशिप में बिहार की बॉयस और गर्ल्स टीम हिस्सा लेने जा रही है. जानकारी दी गई नालंदा, गोपालगंज, सिवान, खगड़िया और मुंगेर समेत कई जिलों से खिलाड़ियों का चयन स्टेट लेवल पर किया गया है. अब चयनित खिलाड़ी नेशनल स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए मेडल जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेंगे. टीम में 15 बॉयज और 15 गर्ल्स खिलाड़ियों को शामिल किया गया है.

कई जिलों से खिलाड़ियों का हुआ चयन
बिहार टीम के संयोजक रणधीर कुमार ने बताया कि सब-जूनियर नेशनल लगोरी चैंपियनशिप के लिए राज्य स्तर पर चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. इसमें अलग-अलग जिलों से प्रतिभावान खिलाड़ियों को चुना गया है. टीम में कुल 30 खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें 15 बॉयज और 15 गर्ल्स खिलाड़ी रहेंगे. इनके साथ टीम मैनेजर और कोच भी हरियाणा के रेवाड़ी में होने वाले टूर्नामेंट में मौजूद रहेंगे. सभी खिलाड़ी अपने-अपने जिलों में अभ्यास कर रहे हैं और नेशनल में बेहतर प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं.

कोच और खिलाड़ियों ने जताया भरोसा
गर्ल्स टीम की कोच कशिश दर्शन ने बताया कि वह बेगूसराय में खिलाड़ियों को लगातार अभ्यास करा रही हैं. उन्होंने कहा कि टीम संतुलित है और सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं. वहीं बॉयज टीम के कोच आदित्य गुप्ता ने बताया नालंदा जिले से मेरा चयन हुआ. उन्हें नेशनल के लिए चुना गया. उनका कहना है कि टीम का लक्ष्य गोल्ड मेडल जीतना है.

स्टेट जीतकर पहुंचे खिलाड़ी, अब नेशनल पर नजर
खिलाड़ी चंदन कुमार ने बताया कि महेशखुट खगड़िया में आयोजित स्टेट लेवल टूर्नामेंट में जीत के बाद उनका नेशनल के लिए चयन हुआ है.अब सभी खिलाड़ी नेशनल चैंपियनशिप की तैयारी कर रहे हैं. वहीं खिलाड़ी पुलकित गौतम ने कहा कि वह कम उम्र के होने के बावजूद नेशनल में गोल्ड जीतने का सपना लेकर जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि टीम के सभी खिलाड़ी जीत के लिए मेहनत कर रहे हैं.

पहले भी मिल चुका है मेडल, अब गोल्ड का लक्ष्य
भागलपुर की शिवानी कुमारी ने बताया कि टीम पहले भी स्टेट स्तर पर जीत हासिल कर चुकी है और राष्ट्रीय स्तर पर भी हमने मैडल जीता है. अब रेवाड़ी में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने का लक्ष्य रखा गया है. खिलाड़ियों का कहना है कि बिहार की टीम पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी. प्रतियोगिता का फाइनल रिजल्ट 15 अप्रैल को आने की संभावना है. ऐसे में बॉयस और गर्ल्स दोनों टीमों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है.

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Begusarai,Bihar

First Published :

April 12, 2026, 22:18 IST

[ad_2]

Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

ओबरा. ठेका मजदूर यूनियन चलाएगा सत्याग्रह अभियान

Next Post

सोनभद्र. मीतापुर बालू साइड पर बवाल, बंधक और मारपीट की चर्चा, एएसपी ने छुड़ाया, दोनों तरफ से पड़ी तहरीर

Next Post

सोनभद्र. मीतापुर बालू साइड पर बवाल, बंधक और मारपीट की चर्चा, एएसपी ने छुड़ाया, दोनों तरफ से पड़ी तहरीर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • Hi
  • सड़क हादसे में मारकुंडी ग्राम प्रधान गंभीर घायल, वाराणसी रेफर
  • हॉकी विश्व कप में 51 साल के पदक के सूखे को खत्म करने उतरेगा भारत, Hockey Hindi News
  • तलाक होने पर पत्नी को 1.10 करोड़ रु. महीने देंगे रोनाल्डो, 53 करोड़ का बंगला भी, लेकिन संपत्ति पर अधिकार नहीं: रिपोर्ट, Football Hindi News
  • MS धोनी से प्रेरणा लेती हैं भारतीय गोलकीपर बिछू देवी, वर्ल्ड कप से पहले दिया ये बयान, Sports Hindi News

Breaking News

Hi

by JK Gupta
August 14, 2026
0

Read moreDetails

सड़क हादसे में मारकुंडी ग्राम प्रधान गंभीर घायल, वाराणसी रेफर

by J K Gupta
August 14, 2026
0

सलखन-सोनभद्र। डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत वाराणसी- शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर डाला खन्ना कंपनी के समीप गुरुवार की रात...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio