• Home
  • Privacy Policy
Tuesday, August 18, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चूर्क. लूट की घटना में शामिल आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, पांच गिरफ्तार

JK Gupta by JK Gupta
April 2, 2026
in सोनभद्र
0

चूर्क/सोनभद्र.@संजय सिंह……


थाना अनपरा क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 27.03.2026 को भारत फाइनेंस कम्पनी के कलेक्शन एजेंट से चार अज्ञात अपराधियों द्वारा, जो दो मोटरसाइकिल पर सवार थे, लूट की घटना कारित की गई थी। घटना में अपराधियों द्वारा ₹63,000/- नकद, टैबलेट, बायोमेट्रिक मशीन, मोबाइल फोन, कलेक्शन डायरी एवं अन्य आवश्यक कागजात से भरा बैग लूट लिया गया था।

उक्त प्रकरण के संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना अनपरा पर मु0अ0सं0-75/2026, धारा 304(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 304(2) बीएनएस को लोप करते हुए धारा 309(4) बीएनएस में परिवर्तित किया गया तथा बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई।

घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अनपरा व थानाध्यक्ष शक्तिनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

मुठभेड़ एवं गिरफ्तारी का विवरण :-
बीते एक अप्रैल को समय करीब 22:00 बजे मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि दो मोटरसाइकिल पर सवार चार संदिग्ध व्यक्ति मिर्चाधुरी की ओर से अनपरा की तरफ आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गई। घेराबंदी के दौरान कुबरी पहाड़ी के पास बदमाशों द्वारा अपने आप को घिरता देख, भागने के प्रयास में पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ नियंत्रित जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें दो अभियुक्त—संजय यादव पुत्र राजेश यादव व पंकज श्रीवास्तव पुत्र राम प्रवेश लाल निवासीगण झिरकाडंडी थाना कोन जनपद सोनभद्र के बायें पैर में गोली लगने से घायल हो गए ।

मौके से दो अन्य अभियुक्त—धीरज यादव पुत्र नन्दलाल यादव निवासी झिरगाडंडी थाना कोन जनपद सोनभद्र व हरिओम जायसवाल पुत्र प्रदीप जायसवाल निवासी कोटा थाना चोपन जनपद सोनभद्र, को भी गिरफ्तार किया गया, कब्जे से 02 अदद अवैध तमंचा, 02-02 अदद जिंदा कारतूस व खोखा कारतूस, लूटा गया माल व घटना में प्रयुक्त 02 अदद मोटरसाइकिल बरामद किया गया। घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु पुलिस अभिरक्षा में डिबुलगंज अस्पताल भेजा गया है, जहां से दोनों घायल अभियुक्तों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है जहां दोनो इलाजरत है। मौके पर फॉरेंसिक टीम साक्ष्य संकलन एवं उच्चाधिकारीगण मौका मुआयना किया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0-87/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

पूछताछ का विवरण :-
पूछताछ में अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि उक्त लूट की घटना व साजिश चन्द्रेश यादव पुत्र बटेश्वर यादव निवासी झिरकाडंडी थाना कोन जनपद सोनभद्र के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से कारित की गई थी। चन्द्रेश यादव पूर्व में भारत फाइनेंस कम्पनी में काम कर चुका है, जिसे पता था कि दिन शुक्रवार को कलेक्शन जाता है। पूछताछ में यह भी पता चला कि धीरज यादव पीजी कॉलेज ओबरा में छात्रसंघ महामंत्री भी रह चुका है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण :-

  1. संजय यादव पुत्र राजेश यादव झिरकाडंडी थाना कोन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 22 वर्ष। (पुलिस मुठभेड़ में घायल)
  2. पंकज श्रीवास्तव पुत्र राम प्रवेश लाल निवासी झिरकाडंडी थाना कोन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 28 वर्ष। (पुलिस मुठभेड़ में घायल)
  3. धीरज यादव पुत्र नन्दलाल यादव निवासी झिरगाडंडी थाना कोन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 27 वर्ष।
  4. हरिओम जायसवाल पुत्र प्रदीप जायसवाल निवासी कोटा थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 26 वर्ष।
  5. चन्द्रेश यादव पुत्र बटेश्वर यादव निवासी झिरकाडंडी थाना कोन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 29 वर्ष।(सजिसकर्ता, पूछताछ के पश्चात गिरफ्तार किया गया)
  6. बरामदगी का विवरण :-
    • 02 अदद अवैध तमंचा, 02 अदद जिंदा कारतूस व 02 अदद खोखा कारतूस।
    • लूट की घटना से संबंधित नकद ₹28,500/-
    • 01 अदद बायोमेट्रिक मशीन
    • 01 अदद टैबलेट
    • 03 अदद मोबाइल फोन
    • कलेक्शन डायरी एवं अन्य दस्तावेज
    • घटना में प्रयुक्त 02 अदद मोटरसाइकिल
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

दुद्धी. महिला ने अपने ही घर के बढ़ेर में लगाई फांसी, हुई मौत

Next Post

सोनभद्र. साहस ने बचाई दो जिंदगी; बच्चे संग महिला नदी में कूदी

Next Post

सोनभद्र. साहस ने बचाई दो जिंदगी; बच्चे संग महिला नदी में कूदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546286,546267″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546288,546261″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • कौन हैं ‘जायंट किलर’ आयुष शेट्टी? जिन्होंने वर्ल्ड नंबर-1 को हराकर बैडमिंटन की दुनिया में मचाया तहलका
  • अनाहत सिंह ने भरी हुंकार, एशियन गेम्स में इस बार मेडल का रंग बदलना है पक्का
  • भारत के आयुष शेट्टी का वर्ल्ड चैंपियनशिप में उलटफेर, दुनिया के नंबर-1 चीनी स्टार को किया बाहर
  • डाला. तेलगुडवा तिराहे पर ट्रक से टकराई बोलेरो, एसडीएफओ समेत सवार सभी सुरक्षित
  • आयुष शेट्टी ने वर्ल्ड नंबर 1 शी यू की को हराकर तहलका मचाया, पीवी सिंधु की भी आसान जीत, Other-sports Hindi News

Breaking News

कौन हैं ‘जायंट किलर’ आयुष शेट्टी? जिन्होंने वर्ल्ड नंबर-1 को हराकर बैडमिंटन की दुनिया में मचाया तहलका

कौन हैं ‘जायंट किलर’ आयुष शेट्टी? जिन्होंने वर्ल्ड नंबर-1 को हराकर बैडमिंटन की दुनिया में मचाया तहलका
by Admin
August 18, 2026
0

Last Updated:August 18, 2026, 07:38 ISTBWF World Championships: वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 के पहले ही दिन भारत के आयुष शेट्टी ने...

Read moreDetails

अनाहत सिंह ने भरी हुंकार, एशियन गेम्स में इस बार मेडल का रंग बदलना है पक्का

अनाहत सिंह ने भरी हुंकार, एशियन गेम्स में इस बार मेडल का रंग बदलना है पक्का
by Admin
August 17, 2026
0

Last Updated:August 17, 2026, 21:48 ISTजूनियर स्क्वाश चैंपियन अनाहत सिंह अब अपना पूरा ध्यान आगामी एशियन गेम्स पर लगा रही...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio