दुद्धी/सोनभद्र.@मोहम्मद इब्राहिम…..

कोतवाली क्षेत्र के मझौली गांव में आज बुधवार की सुबह एक लगभग 35 वर्षीय महिला सितबिया पत्नी मुन्ना पठारी, निवासी मंडलीमहुआ ग्राम मझौली का अपने ही घर के बड़ेर में साड़ी के फंदे से लटकता हुआ मृत अवस्था में शव मिला , जिसे सुबह घर के बढ़ेर से लटकता देखे बच्चे चीखने चिल्लाने लगे बच्चों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए।
स्थानीय पुलिस ग्राम प्रधान को सूचना दिया सूचना पाकर थोड़ी देर में पहुंची कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और मृतिका के शव को साड़ी के फंदे से उतरवाया एवं पंचनामा कर पीएम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजते हुए अग्रिम कार्रवाई जुट गए मृतिका के तीन बच्चे हैं ,वहीं पति घर से छत्तीसगढ़ बीते दिन गया हुआ था,