@जेo केo/सोनभद्र…….

Sonbhadra । जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर एक व्यापक जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में आयोजित गोष्ठी में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने लोगों को संबोधित करते हुए इस अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि इस अभियान में कुल 11 विभाग मिलकर कार्य करेंगे। इसका उद्देश्य मलेरिया, डेंगू और टीबी जैसी बीमारियों की रोकथाम के साथ-साथ आम जनता में जागरूकता बढ़ाना है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी दी कि आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को बीमारियों के लक्षण, उपचार और बचाव के उपाय बताएंगी।
पंचायती राज विभाग को निर्देशित किया गया है कि एंटी-लार्वा छिड़काव, फॉगिंग, नालियों व तालाबों की सफाई, झाड़ियों की कटाई और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था को दुरुस्त रखें साथ ही नगर विकास विभाग शहरी क्षेत्रों में सफाई और फॉगिंग की जिम्मेदारी एवं
शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता, हाथ धोने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचने की शिक्षा दी जाए।

कृषि विभाग द्वारा चूहों व अन्य जीवों से फैलने वाली बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाया जायेगा, पशुपालन विभाग: द्वारा पशुओं को घर से दूर बांधने और पशु जनित रोगों से बचाव के उपाय के बारे में बताया जाएगा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने बताया कि यह अभियान पूरे अप्रैल माह तक चलेगा। गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए पंचायत भवन, स्कूल, चौराहों और अस्पतालों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
कार्यक्रम के अंत में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रेमनाथ ने सभी अतिथियों और उपस्थित कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया, इस मौके पर आर.के. सिंह, अनिल दूबे, कुमार शुभम, देवाशीष पाण्डेय, मधु, जूही सिंह और सभाजीत प्रसाद सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।