मुख्यालय/सोनभद्र.@विशाल टंडन……

बुधवार को मारवाड़ी युवा मंच महिला शाखा, सोनभद्र द्वारा नए पदाधिकारी चयन एवं शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन श्री बांके बिहारी मंदिर, रामलीला मैदान, राबर्ट्सगंज में किया गया। सदस्यों की सर्वसम्मति से सुनीता सांवरिया को अध्यक्ष, चित्रा जालान को सचिव और पूनम केडिया को कोषाध्यक्ष के पद का दायित्व सौंपा गया। नए पदाधिकारियों ने मंच के कार्यों को निष्ठा, लगन और उत्साह के साथ संपन्न करने का संकल्प लिया।
नव निर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले समय में महिला शाखा का नाम केवल सोनभद्र जनपद में ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में अपनी उत्कृष्ट सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए पहचान बनाएगा। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष रितु जालान, कोषाध्यक्ष दीप्ति केडिया, सचिव रंजना अग्रवाल, और अन्य सदस्य जैसे पूनम खेतान, अनीता कानोड़िया, मीरा जालान, श्रेया जालान, ज्योति शर्मा, अनु केड़िया, शशि केड़िया, मंजू खेतान, सरोज जालान, अनीता थर्ड, सुनीता सराफ आदि उपस्थित रहे। समारोह में नए पदाधिकारियों का स्वागत और सम्मान समारोह दोनों ही गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।