म्योरपुर/सोनभद्र.@संदीप अग्रहरी…….

जिला पंचायत सदस्य व भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त जिला मंत्री सुषमा सिंह गोड़ का भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। उनके स्वागत में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन करते हुए खुशी जाहिर की। इस दौरान सुषमा सिंह गोड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

इसके बाद उन्होंने म्योरपुर में स्थित हनुमान मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में पार्टी के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष रंजीत पनिका, आशीष अग्रहरी ,होरीलाल पासवान, दिनेश गुप्ता ,अशोक मौर्य, मिथिलेश जायसवाल ,युवा समाजसेवी अन्ना केशरी ,पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।