• Home
  • Privacy Policy
Saturday, August 15, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चोपन. वन विभाग व पंचायती राज विभाग के संयुक्त तत्वाधान में चला सफाई अभियान

JK Gupta by JK Gupta
March 28, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चोपन/सोनभद्र.@कृपा शंकर पांडेय…….


स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत शनिवार को वन विभाग एवं पंचायती राज विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत गोठानी स्थित सोमनाथ मंदिर घाट, सोन नदी तट पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं, स्थानीय ग्रामीणों एवं अधिकारियों की सहभागिता से घाट क्षेत्र की साफ-सफाई की गई और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी महेन्द्र गौतम ने उपस्थित लोगों को नदियों को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छ जल स्रोत न केवल पर्यावरण के लिए आवश्यक हैं, बल्कि मानव जीवन के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। यदि नदियों को प्रदूषण से बचाया जाए तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराया जा सकता है।

अभियान के दौरान सोन नदी के किनारे जमा कचरे को हटाया गया और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की गई। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखें और नदियों में कचरा न डालें। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत कम्पोजिट विद्यालय चोपन में चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वच्छता, जल संरक्षण तथा पर्यावरण सुरक्षा जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कविता यादव उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को जन आंदोलन बनाना समय की आवश्यकता है और इसके लिए हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान धर्म ने भी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर काशीराम (एडीओ पंचायत), सुषमा (सेक्रेटरी), अभिषेक यादव (गंगा वालंटियर), अजीत सिंह (प्रधानाचार्य), प्रमोद (जेआरएफ), दिनेश (वन दरोगा) सहित अन्य कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति की ओर से वसंतोत्सव होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन कल

Next Post

सोनभद्र. परंपरागत चाक की जगह आधुनिक तकनीक, जनपद में कारीगरों को मिली सुविधा

Next Post

सोनभद्र. परंपरागत चाक की जगह आधुनिक तकनीक, जनपद में कारीगरों को मिली सुविधा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • म्योरपुर. सांगोबांध ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं
  • म्योरपुर. ग्राम प्रधान म्योरपुर की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं
  • रेणुकूट. ST. A.B.R पब्लिक स्कूल की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं
  • रेणुकूट. सोनभद्र अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
  • बीजपुर. आजादी के मौके पर बच्चों ने निकाली रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Breaking News

म्योरपुर. सांगोबांध ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

by J K Gupta
August 15, 2026
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी....... "ना जियो धर्म के नाम पर, ना मरो धर्म के नाम पर, इंसानियत ही है धर्म इस वतन...

Read moreDetails

म्योरपुर. ग्राम प्रधान म्योरपुर की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

by J K Gupta
August 15, 2026
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी...... "ना जियो धर्म के नाम पर, ना मरो धर्म के नाम पर, इंसानियत ही है धर्म इस वतन...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio