• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

करोड़ों की रकम देकर किसानों की थी मदद, जानिए मुंबई की चकाचौंध छोड़ गांव में क्यों रहते थे नाना पाटेकर

Admin by Admin
October 8, 2026
in मनोरंजन
0
करोड़ों की रकम देकर किसानों की थी मदद, जानिए मुंबई की चकाचौंध छोड़ गांव में क्यों रहते थे नाना पाटेकर


Last Updated:October 08, 2026, 10:31 IST

Why Late Nana Patekar Lived In Village:दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से उनके निधन की खबर से पूरा सिनेमा जगत और लाखों फैंस स्तब्ध हैं. बड़े स्टारडम के बावजूद नाना पाटेकर ने हमेशा सादगी को चुना. किसानों के लिए उन्होंने करोड़ों की मदद की और जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़े रहे. मुंबई की चमक-दमक से दूर गांव की जिंदगी उन्हें ज्यादा पसंद थी. आखिर क्यों नाना पाटेकर लग्जरी लाइफ छोड़कर खेती-किसानी और सादगी भरी जिंदगी जीना पसंद करते थे? किसानों की मदद से लेकर उनके गांव वाले आशियाने तक, जानिए नाना पाटेकर की जिंदगी का ये अनछुआ पहलू.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

मुंबई की चकाचौंध छोड़ गांव में क्यों रहते थे नाना पाटेकरZoom

गांव में क्यों रहते थे नाना पाटेकर( फोटो साभार-@iamnanapatekar)

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के चलते उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. उनके यूं खामोश हो जाने से फिल्म इंडस्ट्री और लाखों फैंस में मातम छा गया है. नाना पाटेकर सिर्फ अपनी शानदार एक्टिंग के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी सादगी और दरियादिली के लिए भी जाने जाते थे. करोड़ों की दौलत और बड़ा स्टारडम होने के बावजूद उन्होंने कभी लग्जरी लाइफ को तवज्जो नहीं दी. वे मुंबई की भागदौड़ और चकाचौंध से दूर गांव की शांत जिंदगी जीते थे और किसानों के लिए हमेशा खड़े रहते थे. किसानों और उनके परिवारों की मदद के लिए उन्होंने करोड़ों रुपये की रकम जुटाई और जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाई.

उनकी दरियादिली का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक बार किसानों की हालत देखकर उन्होंने अपने लिए महंगी गाड़ी खरीदने का फैसला तक बदल दिया और उस रकम को किसान परिवारों की मदद के लिए देने का फैसला किया था.

करोड़ों की कार छोड़ किसानों को दिए चेक

नाना पाटेकर की इसी दरियादिली का एक किस्सा उनके करीबी रणबीर पुष्प ने शेयर किया था. उन्होंने बताया कि एक बार नाना 1.5 करोड़ रुपये की महंगी कार खरीदने वाले थे. तभी उन्होंने टीवी न्यूज पर आत्महत्या कर रहे किसानों के परिवारों को मदद की गुहार लगाते देखा. यह देखकर नाना का दिल पसीज गया और उन्होंने तुरंत कार खरीदने का विचार छोड़ दिया. अगले ही दिन उन्होंने अपने दोस्त के जरिए उन पीड़ित किसान परिवारों के लिए 15-15 हजार रुपये के चेक बनवाकर भिजवा दिए.

नाम फाउंडेशन से की लाखों की मदद

किसानों के इसी दुख-दर्द को समझते हुए नाना पाटेकर ने नाम फाउंडेशन की स्थापना की थी. इस संस्था के माध्यम से उन्होंने दिन-रात मेहनत की और जरूरतमंद किसानों और उनके परिवारों के लिए करोड़ों रुपये का फंड जुटाया. रणबीर पुष्प कहते हैं कि जो इंसान दूसरों का दर्द देखकर रो पड़े, वह दिल का बहुत साफ होता है. पर्दे पर भले ही नाना गुस्सैल किरदार निभाते थे, लेकिन असल जिंदगी में वे बेहद दयालु और सच्चे इंसान थे.

View this post on Instagram





Source link

Views: 90
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

Congress Protest LIVE: आज फिर कांग्रेस उतरेगी सड़क पर, मांगेगी मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा, जानें सब

Next Post

हद है! IIIT कैंपस में घुसा गोमती नदी का पानी, हॉस्टल कराए गए खाली, परीक्षा तक टली, कैंपस भी बंद 

Next Post
हद है! IIIT कैंपस में घुसा गोमती नदी का पानी, हॉस्टल कराए गए खाली, परीक्षा तक टली, कैंपस भी बंद 

हद है! IIIT कैंपस में घुसा गोमती नदी का पानी, हॉस्टल कराए गए खाली, परीक्षा तक टली, कैंपस भी बंद 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement