[ad_1]
Last Updated:
Congress Protest Live News : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल और प्रियंका गांधी ने बुधवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था. दोनों जंतर-मंतर से 200 मीटर पहले सड़क पर बैठ गए थे. आज फिर देशव्यापी प्रदर्शन की संभावना है. बता दें, 6 अक्टूबर को इंडिया ब्लॉक के 200 से ज्यादा सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग के ऑफिस तक मार्च निकाला था.
कांग्रेस आज फिर करेगी प्रदर्शन. (तस्वीर राहुल गांधी के एक्स अकाउंट की वीडियो से ली गई है. )
लखनऊ : राहुल गांधी आज मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन कर सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल और इंडिया ब्लॉक के अन्य नेताओं के साथ आज ममता बनर्जी भी जंतर-मंतर पहुंचेंगी. वहीं, प्रयागराज में कथित वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस नेता आज विरोध प्रदर्शन करेंगे. देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत शाम 5:30 बजे सिविल लाइन्स स्थित धरना स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ता जुटेंगे. कांग्रेस की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, धरना स्थल पर प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ता सिविल लाइन्स से सुभाष चौराहे तक मशाल जुलूस निकालेंगे. प्रदर्शन में शहर और जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की बात कही गई है. कांग्रेस प्रदर्शन से जुड़े हर पल की जानकारी के लिए पढ़ते रहिए न्यूज 18 की इस लाइव कॉपी को.
‘वोट चोरों की लंका’ स्लोगन वाला पोस्टर जारी
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता हसीब अहमद ने विरोध प्रदर्शन को लेकर एक पोस्टर जारी किया है. पोस्टर पर लिखा है- दहन करो वोट चोरों की लंका, भैया राहुल बहन प्रियंका. पोस्टर में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की तस्वीर के साथ कांग्रेस का चुनाव निशान पंजा भी लगाया गया है. पोस्टर के बैकग्राउंड में जलते हुए रावण के पुतले की तस्वीर दिखाई गई है. पोस्टर पर प्रदेश प्रवक्ता हसीब अहमद का नाम भी लिखा गया है.
बड़े नेता भी होंगे शामिल
कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र चौधरी समेत पार्टी के अन्य बड़े नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह प्रदर्शन देशव्यापी विरोध कार्यक्रम का हिस्सा है.
पहले भी कर चुके प्रदर्शन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल और प्रियंका गांधी ने बुधवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था. दोनों जंतर-मंतर से 200 मीटर पहले सड़क पर बैठ गए थे. वहीं, 6 अक्टूबर को इंडिया ब्लॉक के 200 से ज्यादा सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग के ऑफिस तक मार्च निकाला था. राहुल और प्रियंका ने आकाशवाणी परिसर में 8 घंटे धरना दिया था.
About the Author

Kavya Mishra is a Senior Sub Editor at News18 Hindi with over seven years of experience in digital and print journalism. She is part of the regional editorial team, covering Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana …
और पढ़ें
[ad_2]
Source link

