@जेo केo/सोनभद्र……

Sonbhadra । सोनभद्र जिले में पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति की ओर से वसंतोत्सव एवं होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 29 मार्च, रविवार को सायं 6 बजे से ओबरा स्थित चित्रगुप्त पैलेस, गैस गोदाम रोड पर आयोजित होगा।
आयोजक समिति के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे। मुख्य अतिथियों में राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़, रॉबर्ट्सगंज विधायक भूपेश चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी, जिनमें जिलाधिकारी बद्री प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, एडीएम वागीश शुक्ला, एएसपी अनिल कुमार, एसडीएम विवेक सिंह, सीओ अमित कुमार, ईओ मधुसूदन जायसवाल और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्रवण गौड़ सहित अन्य सम्मानित लोग शामिल होंगे।
कार्यक्रम के दौरान होली के पारंपरिक रंगों के साथ आपसी भाईचारे, सौहार्द और पत्रकारिता जगत की एकता को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ अतिथियों का सम्मान भी किया जाएगा।