• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. खाड़पाथर में शीतला माता मंदिर में देवी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा, भक्तिमय माहौल

JK Gupta by JK Gupta
March 27, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र.@अमिताभ मिश्रा……


चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर क्षेत्र के खाड़पाथर स्थित पंडित जगत नारायण शुक्ला इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में शीतला माता मंदिर में देवी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का संचालन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडित सत्यनारायण पांडेय द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया गया।

इस दौरान हवन-पूजन, कलश स्थापना और अन्य धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने आहुति देकर माता शीतला का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे आयोजन की भव्यता और भी बढ़ गई। भक्तों द्वारा भजन-कीर्तन भी किया गया, जिससे माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया।

इस अवसर पर पूनम शुक्ला, शिवेंद्र शुक्ला, आदर्श शुक्ला, शैलेश तिवारी, कैलाश नाथ सिंह, वीरेंद्र धर द्विवेदी, कमलेश्वर झा सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने मां शीतला से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

Previous Post

दुद्धी. जिला बनाने की मांग तेज, अनपरा-पिपरी को तहसील का दर्जा देने की उठी आवाज

Next Post

भारत के लिए सबसे तेज गोल का दागने वाले खिलाड़ी ने हॉकी से लिया संन्यास, दो ओलंपिक मेडल हैं नाम

Next Post
भारत के लिए सबसे तेज गोल का दागने वाले खिलाड़ी ने हॉकी से लिया संन्यास, दो ओलंपिक मेडल हैं नाम

भारत के लिए सबसे तेज गोल का दागने वाले खिलाड़ी ने हॉकी से लिया संन्यास, दो ओलंपिक मेडल हैं नाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारत के लिए सबसे तेज गोल का दागने वाले खिलाड़ी ने हॉकी से लिया संन्यास, दो ओलंपिक मेडल हैं नाम
  • रेणुकूट. खाड़पाथर में शीतला माता मंदिर में देवी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा, भक्तिमय माहौल
  • दुद्धी. जिला बनाने की मांग तेज, अनपरा-पिपरी को तहसील का दर्जा देने की उठी आवाज
  • सलखन. मां चुड़ीहर मंदिर में विशाल भण्डारा का आयोजन
  • बीजपुर. श्रद्धा भक्ति भाव के साथ हवन, कन्या पूजन एवं राम जन्मोत्सव मनाया गया

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.