• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 16, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

दुद्धी. जिला बनाने की मांग तेज, अनपरा-पिपरी को तहसील का दर्जा देने की उठी आवाज

JK Gupta by JK Gupta
March 27, 2026
in सोनभद्र
0

रेणुकूट/सोनभद्र.@अमिताभ मिश्रा…….


दुद्धी को जिला बनाए जाने तथा अनपरा व पिपरी को तहसील का दर्जा देने की मांग को लेकर शुक्रवार को स्थानीय स्तर पर आंदोलन तेज होता नजर आया। मोर्चा के अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता पारसनाथ गुप्त के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उप जिलाधिकारी निखिल यादव को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की लंबे समय से लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की अपील की।ज्ञापन के माध्यम से पारसनाथ गुप्त ने बताया कि दुद्धी को जिला बनाने की मांग कोई नई नहीं है, बल्कि वर्ष 1999 से लगातार इस मुद्दे को उठाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 1989 में जब सोनभद्र को जिला बनाया गया था, तभी से दक्षिणांचल क्षेत्र में जिला मुख्यालय स्थापित करने की मांग जोर पकड़ने लगी थी। बावजूद इसके तीन दशक से अधिक समय बीत जाने के बाद भी इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।उन्होंने क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए बताया कि दक्षिणांचल का बड़ा हिस्सा आदिवासी बहुल है, जहां आज भी शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार और प्रशासनिक सुविधाओं का अभाव बना हुआ है।

दूर-दराज के गांवों से लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए जिला मुख्यालय तक लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे समय और संसाधनों की भारी बर्बादी होती है। पारसनाथ गुप्त ने कहा कि यदि दुद्धी को जिला घोषित किया जाता है, तो इससे न केवल प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास को भी नई दिशा मिलेगी।

आदिवासी समाज को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सकेगा और उनकी जीवन स्तर में सुधार होगा। उन्होंने यह भी बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, जनसंख्या, भौगोलिक क्षेत्रफल और प्रशासनिक दृष्टि से दुद्धी जिला बनने के सभी मानकों पर खरा उतरता है, इसके बावजूद सरकार द्वारा अब तक इस पर कोई निर्णय न लेना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

ज्ञापन में अनपरा और पिपरी को तहसील का दर्जा देने की भी प्रमुख मांग उठाई गई। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि इन क्षेत्रों में तेजी से जनसंख्या वृद्धि और औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के चलते प्रशासनिक इकाइयों का विस्तार अत्यंत आवश्यक हो गया है। तहसील का दर्जा मिलने से स्थानीय स्तर पर राजस्व एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों का निस्तारण सुगमता से हो सकेगा। इस दौरान मौजूद अनिल कुशवाहा, अरविंद यादव, संजय तिवारी, शुभम थापा सहित अन्य लोगों ने एक स्वर में कहा कि दुद्धी को जिला तथा अनपरा-पिपरी को तहसील बनाने से पूरे दक्षिणांचल क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही इस दिशा में सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
स्थानीय लोगों का मानना है कि क्षेत्रीय जनसमस्याओं का स्थायी समाधान तभी संभव है, जब प्रशासनिक ढांचे का विस्तार कर उसे स्थानीय स्तर तक सशक्त बनाया जाए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

सलखन. मां चुड़ीहर मंदिर में विशाल भण्डारा का आयोजन

Next Post

रेणुकूट. खाड़पाथर में शीतला माता मंदिर में देवी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा, भक्तिमय माहौल

Next Post

रेणुकूट. खाड़पाथर में शीतला माता मंदिर में देवी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा, भक्तिमय माहौल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546286,546267″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546288,546261″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. रात में युवक पर हमला, सुबह रक्तरंजित हालत में मिला; पुलिस जांच में जुटी
  • चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश
  • करमा. Breaking; मिनी ट्रक और बाइक आमने सामने जोरदार टक्कर, दो गम्भीर
  • म्योरपुर. कुशमहा में कुश्ती का महासंग्राम, 20 जोड़ी पहलवानों ने दिखाया दमखम; गाजीपुर के अर्जुन यादव ने आखिरी दांव में मारी बाजी
  • रांची में राहुल और सोरेन का फूंका पुतला; सरकार फिर करेगी बातचीत, छात्रों को न्योता, Jharkhand Hindi News

Breaking News

सोनभद्र. रात में युवक पर हमला, सुबह रक्तरंजित हालत में मिला; पुलिस जांच में जुटी

by J K Gupta
August 16, 2026
0

@जे0 के0...... SONBHADRA। माची थाना क्षेत्र के बांकी गांव में रविवार की भोर एक नवयुवक गंभीर रूप से घायल और...

Read moreDetails

चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश

चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश
by Admin
August 16, 2026
0

उत्तराखंड के चमोली जिले में सुरंग हादसे के चौथे दिन रविवार को भी दो लापता श्रमिकों की तलाश जारी रही।...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio