म्योरपुर/सोनभद्र.@संदीप अग्रहरी……

कस्बे में स्थित पीके विश्वास के मकान में बैंकिंग सुविधाओं को सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए फीडी एटीएम का उद्घाटन किया गया।
इस एटीएम के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को अब नगद निकासी के लिए दूर-दराज के बैंकों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। ग्रामीणों को अपने ही क्षेत्र में आसानी से बैंकिंग सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
स्थानीय लोगों ने एटीएम की स्थापना पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के लिए उपयोगी कदम बताया।