• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 9, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

फीफा सीरीज 2026 में हिस्सा लेगी भारतीय महिला टीम, जानें कब होगा मुकाबला?

Admin by Admin
March 24, 2026
in खेल
0
फीफा सीरीज 2026 में हिस्सा लेगी भारतीय महिला टीम, जानें कब होगा मुकाबला?
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:March 25, 2026, 00:17 IST

FIFA Series 2026: भारतीय महिला फुटबॉल टीम के लिए एक अच्छी खबर है. टीम अप्रैल में केन्या में होने वाले ‘फीफा सीरीज 2026’ में हिस्सा लेने जा रही है. यह फीफा की एक खास पहल है, जिसमें दुनिया भर की टीमें फ्रेंडली मैच खेलती हैं. 2024 में इसकी शुरुआत हुई थी और यह इसका दूसरा सीजन है. इस बार केन्या में महिलाओं का एक चौथा ग्रुप जोड़ा गया है, जिसमें भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया और मलावी जैसी टीमें मुकाबला करेंगी. कुल 4 ग्रुप होंगे और हर ग्रुप में 4 टीमें होंगी.

फीफा सीरीज 2026 में हिस्सा लेगी भारतीय महिला टीम, जानें कब होगा मुकाबला?Zoom

भारतीय महिला फुटबॉल टीम

नई दिल्ली. भारतीय महिला टीम अप्रैल में फीफा इंटरनेशनल महिला मैच विंडो के दौरान फीफा सीरीज 2026 में हिस्सा लेगी. यह मुकाबले नैरोबी स्थित न्यायो नेशनल स्टेडियम में खेले जाने हैं. 2024 में शुरू की गई फीफा सीरीज एक अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली टूर्नामेंट है, जिसमें अलग-अलग परिसंघों की राष्ट्रीय टीमें हिस्सा लेती हैं. इसका उद्देश्य ऐसी टीमों के बीच मुकाबले कराना है, जो आमतौर पर एक-दूसरे के खिलाफ नहीं खेलतीं. फीफा के अनुसार, इसका मकसद वैश्विक फुटबॉल के विकास को बढ़ावा देना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टीमों के बीच ज्यादा प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करना है.

‘ब्लू टाइग्रेस’ 11 अप्रैल को भारतीय समय के अनुसार रात 8:30 पर सेमीफाइनल में मेजबान केन्या का सामना करेंगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया और मलावी उसी दिन दोपहर 4:30 (भारतीय समय के अनुसार) पर दूसरा सेमीफाइनल खेलेंगे. सेमीफाइनल के विजेता और हारने वाले 15 अप्रैल को क्रमशः फाइनल और तीसरे स्थान के प्ले-ऑफ में भिड़ेंगे. अगर कोई मैच ड्रॉ पर समाप्त होता है, तो वह सीधे पेनाल्टी शूट-आउट में जाएगा, जिसमें कोई अतिरिक्त समय नहीं होगा.

भारतीय महिला फुटबॉल टीम

चार टीमों में भारत फीफा वर्ल्ड रैंकिंग में 67वें स्थान के साथ दूसरी सबसे ऊंची रैंक वाली टीम है. वर्ल्ड रैंकिंग में 15वें स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया सबसे ऊपर है. वहीं, साउथ अफ्रीकी टीमें केन्या और मलावी क्रमशः 133वें और 153वें स्थान पर हैं. इस महीने की शुरुआत में, भारत एफसी विमेंस एशियन कप ऑस्ट्रेलिया 2026 से बाहर हो गया था, जब उसे ग्रुप सी के आखिरी मैच में चीनी ताइपे के खिलाफ 1-3 से हार का सामना करना पड़ा. यह मुकाबला वेस्टर्न सिडनी स्टेडियम में खेला गया था.

वहीं, 2022 में एफसी विमेंस एशियन कप भारत 2022 के दौरान भारतीय टीम का वर्ल्ड कप का सपना अपने ही घर में टूट गया था, जब कोविड-19 के कारण टीम को टूर्नामेंट से हटना पड़ा. हालांकि, पिछले साल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वालीफायर के जरिए पहली बार अपने दम पर एशियन कप के लिए क्वालीफाई किया.

फीफा सीरीज 2026 केन्या मैच शेड्यूल
11 अप्रैल: ऑस्ट्रेलिया बनाम मलावी, सेमीफाइनल 1 (दोपहर 4:30 बजे से)

11 अप्रैल: केन्या बनाम भारत, सेमीफाइनल 2 (रात 8:30 बजे से)

15 अप्रैल: तीसरे स्थान का मैच (दोपहर 4:30 बजे से),

15 अप्रैल : फाइनल (रात 8:30 बजे से)

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

March 25, 2026, 00:17 IST



Source link

Previous Post

थॉमस कप और उबर कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, लक्ष्य सेन-सिंधु करेंगे अगुवाई

Next Post

सोनभद्र. Breaking; करमा में दो बाइक में आमने सामने जोरदार टक्कर, तीन की मौत

Next Post

सोनभद्र. Breaking; करमा में दो बाइक में आमने सामने जोरदार टक्कर, तीन की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • म्योरपुर. 15 लाख की घोषणा पर सांसद का आभार, जय मंगल उरेती बोले—देव स्थल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
  • सोनभद्र. खबर का असर: नगर पालिका ने हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की कराई मरम्मत, रोशन हुआ क्षेत्र
  • बृजभूषण सिंह पर लगे आरोप झूठे, मनगढ़ंत; ये साजिश के हिस्से; फैसले की बड़ी बातें, Ncr Hindi News
  • घोरावल. सबमर्सिबल में उतरे करंट की चपेट में आने से बालक की मौत
  • सोनभद्र. दुद्धी में सपा ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, संगोष्ठी में आदिवासी समाज के अधिकारों पर हुई चर्चा

Breaking News

म्योरपुर. 15 लाख की घोषणा पर सांसद का आभार, जय मंगल उरेती बोले—देव स्थल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

by JK Gupta
August 9, 2026
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी........ आदिवासी दिवस के अवसर पर बभनडीहा स्थित जय बड़ा देव स्थल के सुंदरीकरण एवं विकास के लिए सांसद...

Read moreDetails

सोनभद्र. खबर का असर: नगर पालिका ने हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की कराई मरम्मत, रोशन हुआ क्षेत्र

by JK Gupta
August 9, 2026
0

@जे0 के0/@विष्णु कुशवाहा...... SONBHADRA । राबर्ट्सगंज आदर्श नगर पालिका परिषद क्षेत्र में खराब पड़ी हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की समस्या को...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio