दुद्धी/सोनभद्र.@मोहम्मद इब्राहिम……

दुद्धी ब्लाक सभागार में आज मंगलवार की दोपहर 3 बजे आदिवासी अधिकार मंच को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख सिंह मानसिंह गोड मौजूद रहे, बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे समाज ने निर्णय लिया कि सभी अनुसूचित समाज लोग संयुक्त रूप से अपने समाज का एक आगा के रूप में अध्यक्ष चुने, जिससे एसटी समाज के विभिन्न बिरादरी
जैसे खरवार, गौड, चेरों, पनिका,आदि जनजाति के लोगों को एकता के धागे में पिरोया जा सके।
जेसे ही चुनाव की अधिसूचना जारी होगा , चुनाव का बिगुल बज जाएगा, उसके लिए हम सभी अनुसूचित जनजाति के लोगों को अभी से ही कमर कस लेने की जरूरत है, जिससे हमारे समाज को गावों में प्रधान, क्षेत्र पंचायत ,जिला पंचायत में ज्यादा से ज्यादा लोग चुनाव में भागीदारी कर विजय हासिल कर सके।
इस बैठक में मुख्य रूप से वशिष्ठ अतिथि देव सिंह अध्यक्ष गोंड महासभा, रमाशंकर गोंड भूमि विकास अध्यक्ष रहे, कार्यक्रम का सफल संचालन रामप्रसाद ने किया, मुख्य वक्ता बबई सिंह गौड़, उमा शंकर मरकाम ,रमा शंकर गौड मोहनलाल खरवार पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा रहे।
इस मौके पर रामलखन सिंह मरकाम अमर सिंह मरकाम मोहन सिंह खरवार् जगनारायणन दीवान सिंह रामरति गणेश आदि उपस्थित रहे,