म्योरपुर/सोनभद्र.@संदीप अग्रहरी……

म्योरपुर ब्लॉक के रनटोला गांव में लगा सोलर पंप कई दिनों से खराब पड़ा है, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को पेयजल के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ पानी की जरूरत भी बढ़ गई है, लेकिन पंप बंद होने के कारण लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह सोलर पंप मुख्य सड़क किनारे लगा होने के कारण राहगीरों के लिए भी एकमात्र सहारा था, लेकिन अब इसके खराब होने से यात्रियों को भी पानी नहीं मिल पा रहा है।
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सोलर पंप की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि पेयजल संकट से राहत मिल सके। इस संबंध में एडिओ पंचायत अजय कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही सोलर पंप दुरुस्त करा दिया जाएगा