बीजपुर/सोनभद्र.@रामबली मिश्रा….

स्थानीय दूधइया मंदिर प्रांगण में चल रहे चौथे दिन की कथा में भगवान श्री राम का जन्म उत्सव बड़े उत्साह पूर्वक रविवार को मनाया गया।जन्म उत्सव के मौके पर कथा पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु श्रोता एवं क्षेत्रीय संभ्रांतजनो ने जमकर उपहार लुटाए एवं शोहर ,बधाई गीत गाकर झूम कर नाचे इससे माहौल भक्तिमय हो गया।
अंतरराष्ट्रीय कथावाचक राम मोहन दास रामायणी जी ने मनु की कथा को बड़े ही मार्मिक ढंग से सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।जब उन्होंने सुमधुर स्वर में यह भजन ,, सावरे सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया,, तो समूचे पंडाल के श्रोता भाव विभोर हो झूम उठे।तत्पश्चात नव कन्याओं का पूजन अर्चन ,आरती, प्रसाद वितरण किया गया।

कथा वाचक रामायणी जी द्वारा मौके पर उपस्थित वन क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह, एनरजिओ कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर बी एस पाण्डेय,रिंकू श्रीवास्तव,वरिष्ठ समाज सेवी अमरेश तिवारी,को सम्मानित किया गया।
वही आयोजन को सफल बनाने में इंद्रेश सिंह,लल्लन सिंह,श्रीराम यादव,सुनील तिवारी,बिका रावत, अनील त्रिपाठी,सत्य नारायण बंसल,मनीष यादव सहित अन्य तमाम कार्य कर्त्ता लगे रहे।