• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

म्योरपुर. बच्चा चोरी की अफवाह निकली झूठी, पुलिस ने बच्चों को परिजनों को सौंपा, अभी तक नहीं हुई कार्रवाई

JK Gupta by JK Gupta
March 22, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

म्योरपुर/सोनभद्र.@संदीप अग्रहरी…..


स्थानीय थाना क्षेत्र के आश्रम मोड़ पर शनिवार देर शाम बच्चा चोरी की आशंका में हुए बवाल के मामले में पुलिस जांच में यह मामला पूरी तरह अफवाह निकला। पुलिस ने बरामद किए गए चारों बच्चों को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया, जबकि संबंधित लोगों को लिखापढ़ी के बाद छोड़ दिया गया।

शनिवार शाम बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीणों ने एक वाहन से चार बच्चों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। इस दौरान वाहन में सवार एक युवक की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी और वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष रविकांत मिश्रा सभी को थाने ले गए और कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह बच्चों को उनके घर से पाटी गांव घुमाने के लिए लेकर गया था।
पुलिस ने पाटी ग्राम पंचायत के प्रधान ईश्वर प्रसाद और बच्चों के परिजनों को थाने बुलाया। देर रात परिजनों के पहुंचने और पहचान की पुष्टि के बाद मामला शांत हुआ।

इसके बाद बच्चों—चंदू बैगा (8 वर्ष), रामकेश बैगा (6 वर्ष), जयबहादुर बैगा (10 वर्ष) और दीनदयाल बैगा (12 वर्ष)—को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं बच्चों के साथ मौजूद आजाद सिंह और उपेंद्र विक्रम सिंह, निवासी तियरी (थाना इलिया, जनपद चंदौली), को उपचार के बाद छोड़ दिया गया।

ग्राम प्रधान ईश्वर प्रसाद ने बताया कि युवक बच्चों को परिजनों की अनुमति से ही लेकर गया था। थानाध्यक्ष रविकांत मिश्रा ने स्पष्ट किया कि बच्चा चोरी जैसा कोई मामला नहीं था और यह घटना केवल अफवाह के कारण हुई

Previous Post

इंडियन ओपन खिताब से एक जीत दूर अनाहत, पुरुषों के फाइनल में दो भारतीयों के बीच टक्कर

Next Post

चोपन. शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर थाना परिसर में आयोजित हुआ स्वैक्षिक रक्तदान शिविर

Next Post

चोपन. शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर थाना परिसर में आयोजित हुआ स्वैक्षिक रक्तदान शिविर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • म्योरपुर. शांति भंग में दो महिलाओं समेत पांच का चालान
  • चोपन. शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर थाना परिसर में आयोजित हुआ स्वैक्षिक रक्तदान शिविर
  • म्योरपुर. बच्चा चोरी की अफवाह निकली झूठी, पुलिस ने बच्चों को परिजनों को सौंपा, अभी तक नहीं हुई कार्रवाई
  • इंडियन ओपन खिताब से एक जीत दूर अनाहत, पुरुषों के फाइनल में दो भारतीयों के बीच टक्कर
  • सलखन. आयोजित जन आरोग्य शिविर में 32मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.