• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, June 24, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

कौन हैं मीनाक्षी? जिन्होंने भारतीय कुश्ती की ‘पोस्टर गर्ल’ को हराकर किया बड़ा उलटफेर, एशियाई चैंपियनशिप में दिखाएंगी दम

Admin by Admin
March 18, 2026
in खेल
0
कौन हैं मीनाक्षी? जिन्होंने भारतीय कुश्ती की ‘पोस्टर गर्ल’ को हराकर किया बड़ा उलटफेर, एशियाई चैंपियनशिप में दिखाएंगी दम
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Last Updated:March 18, 2026, 17:56 IST

who is Meenakshi goyat: जींद के एक साधारण किसान की बेटी मीनाक्षी गोयत ने कुश्ती के अखाड़े में बड़ा उलटफेर करते हुए दिग्गज अंतिम पंघाल को पटखनी दे दी. बरसों के आत्म-संदेह को पीछे छोड़ते हुए मीनाक्षी ने 53 किग्रा भार वर्ग के चयन ट्रायल्स में वर्ल्ड चैंपियनशिप की मेडलिस्ट अंतिम को ‘विन बाय फॉल’ से हराया. इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही मीनाक्षी ने अगले महीने किर्गिस्तान के बिश्केक में होने वाली एशियाई चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर ली.

कौन हैं मीनाक्षी? जिन्होंने कुश्ती की 'पोस्टर गर्ल' को हराकर किया उलटफेर Zoom

मीनाक्षी गोयत ने किया बड़ा उलटफेर.

नई दिल्ली. भारतीय कुश्ती के आकाश में एक नया सितारा उभरा है मीनाक्षी गोयत. हरियाणा के जींद जिले के एक साधारण किसान परिवार से आने वाली इस बेटी ने वह कर दिखाया है, जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की थी. एशियाई चैंपियनशिप के लिए हुए चयन ट्रायल्स में मीनाक्षी ने दो बार की विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता और भारतीय कुश्ती की ‘पोस्टर गर्ल’ अंतिम पंघाल को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया. सोनीपत में पूर्व राष्ट्रीय कोच कुलदीप मलिक की देखरेख में पसीना बहाने वाली दो बार की नेशनल चैंपिश्यन 25 वर्षीय मीनाक्षी के लिए यह जीत महज एक मुकाबला नहीं, बल्कि बरसों की तपस्या का फल है. 53 किग्रा भार वर्ग में जहां विनेश फोगाट के बाद अंतिम पंघाल का एकछत्र राज माना जा रहा था, वहां मीनाक्षी ने अपनी मजबूत रक्षात्मक तकनीक से सबको चौंका दिया.

मुकाबले की शुरुआत से ही मीनाक्षी गोयत (Meenakshi Goyat) ने आक्रामक रुख अपनाया. एक समय स्कोर 2-2 की बराबरी पर था, लेकिन दूसरे पीरियड में मीनाक्षी ने पासा पलट दिया. उन्होंने लगातार टेकडाउन करते हुए स्कोर 6-2 किया और मुकाबले के आखिरी 9 सेकंड में अंतिम को ‘विन बाय फॉल’ (चित करके) से हराकर इतिहास रच दिया. जीत के बाद मीनाक्षी के शब्द उनकी मानसिक मजबूती को दर्शाते हैं. उन्होंने स्वीकार किया कि पहले वह बड़े नामों के खिलाफ खेलते समय दबाव में आ जाती थीं. अपनी इस चौंकाने वाली हार से पहले अंतिम पंघाल ने रिया और जूली के खिलाफ दोनों मुकाबले तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर बिना एक भी अंक गंवाए और बहुत कम समय में जीत लिए थे. इसी तरह मीनाक्षी ने भी गौरी और अंजली के खिलाफ दोनों मुकाबले तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर बिना एक भी अंक गंवाए जीते थे.

मीनाक्षी गोयत ने किया बड़ा उलटफेर.

‘मैंने रात भर सकारात्मक सोच बनाए रखी’
मीनाक्षी ने कहा, ‘मेरे मन में अपनी क्षमता को लेकर संदेह था, जिसे मैंने इस बार दूर कर लिया. मैंने खुद से कहा कि मैं जीत चुकी हूं और एशियाई चैंपियनशिप के लिए जा रही हूं. मैंने रात भर सकारात्मक सोच बनाए रखी और अंतिम की गलतियों का पूरा फायदा उठाया.’ इस जीत के साथ ही मीनाक्षी गोयत ने 6 से 11 अप्रैल तक किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में होने वाली एशियाई चैंपियनशिप के लिए भारतीय महिला टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है. पहले 50 किग्रा में खेलने वाली मीनाक्षी अब 53 किग्रा वर्ग की नई सनसनी हैं.

पुरुष टीम में भी सितारों का जमावड़ा
पुरुषों के फ्रीस्टाइल वर्ग में भी भारतीय टीम का चयन पूरा हो गया है. स्टार पहलवान अमन सहरावत (61 किग्रा), सुजीत कलकल (65 किग्रा), और विक्की (97 किग्रा) जैसे धुरंधर एशियाई चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

March 18, 2026, 17:56 IST

Source link

Previous Post

बीजपुर. 1100 महिलाओं और पुरुषों ने निकाली भव्य विशाल कलश यात्रा

Next Post

भारत की राह मुश्किल… 16 बार की चैंपियन टीम से लग रहा डर, राउंड रोबिन लीग फॉर्मेट में खेला जाएगा टूर्नामेंट

Next Post
Australian Open Badminton: लक्ष्य सेन ऑस्ट्रेलियाई ओपन सेमीफाइनल में, आयुष शेट्टी को हराया

भारत की राह मुश्किल... 16 बार की चैंपियन टीम से लग रहा डर, राउंड रोबिन लीग फॉर्मेट में खेला जाएगा टूर्नामेंट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • 5 फुटबॉलर…जिन्होंने फीफा वर्ल्ड कप के एक एडिशन में दागे सबसे ज्यादा गोल, 68 साल से अटूट है 13 गोल का महारिकॉर्ड
  • सलखन. सोन नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा, तीन बच्चे गहरे पानी में डूबे, तलाश जारी
  • FIFA World Cup, Colombia vs DR Congo: कोलंबिया नॉक आउट में पहुंचा, डेनियल मुनेज के एक गोल ने पलट दिया मैच का पासा
  • Deepender Singh Shekhawat: एयरफोर्स जवान का बेटा बना गोल्डन बॉय! सीकर के दीपेंद्र ने निशानेबाजी में बढ़ाया राजस्थान का मान
  • खलियारी. Breaking; पति-पत्नी की मौत से मचा हड़कंप, जुटी स्थानीय लोगों की भीड़

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • 5 फुटबॉलर…जिन्होंने फीफा वर्ल्ड कप के एक एडिशन में दागे सबसे ज्यादा गोल, 68 साल से अटूट है 13 गोल का महारिकॉर्ड
  • सलखन. सोन नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा, तीन बच्चे गहरे पानी में डूबे, तलाश जारी

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.