• Home
  • Privacy Policy
Monday, August 17, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. अवैध विद्यालयों व कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई की मांग, एबीवीपी ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

JK Gupta by JK Gupta
May 4, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@विशाल टंडन……


जनपद में शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अनियमितताओं, अवैध रूप से संचालित विद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों तथा कथित भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि जिले में कई विद्यालय बिना मान्यता एवं निर्धारित मानकों के संचालित हो रहे हैं, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

साथ ही कोचिंग संस्थानों में क्षमता से अधिक विद्यार्थियों का प्रवेश, अभिभावकों से मनमानी फीस वसूली, स्टेशनरी व यूनिफॉर्म खरीदने के लिए दबाव जैसी शिकायतें सामने आ रही हैं।इसके अलावा यह भी आरोप लगाया गया कि कई महाविद्यालयों में नियमित कक्षाएं संचालित नहीं होतीं और विद्यार्थी केवल परीक्षा के समय ही उपस्थित होते हैं, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। फार्मेसी एवं अन्य संस्थानों में प्रयोगशालाओं, योग्य शिक्षकों और बुनियादी सुविधाओं की कमी को भी गंभीर समस्या बताया गया।

एबीवीपी ने यह भी उल्लेख किया कि जिले में दर्जनों की संख्या में अवैध कोचिंग सेंटर संचालित हो रहे हैं, जबकि केवल कुछ ही संस्थान मान्यता प्राप्त हैं। प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा विभाग पर जांच के नाम पर औपचारिकता निभाने और प्रभावी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।संगठन ने मांग की कि सभी अवैध विद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए तथा शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो एबीवीपी जनहित में आंदोलन करने को बाध्य होगी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन निषाद, विभाग संयोजक सौरभ सिंह, प्रांत संयोजक अनमोल सोनी, जिला संयोजक ललितेश मिश्र, प्रांत SFS सह संयोजक राहुल जलान, तहसील संयोजक योगेश, आशुतोष, सिद्धार्थ सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

मुख्यालय. मूलभूत सुविधाओं के लिए सड़कों पर उतरे भारी संख्या में ग्रामीण, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Next Post

खून से सने फटे जूते, सेकेंड हैंड रैकेट और पुराने सलवार कमीज, पाकिस्तान के नए नंबर 1 खिलाड़ी की दास्तान, गरीबी को हराकर जीता ITF खिताब

Next Post
खून से सने फटे जूते, सेकेंड हैंड रैकेट और पुराने सलवार कमीज, पाकिस्तान के नए नंबर 1 खिलाड़ी की दास्तान, गरीबी को हराकर जीता ITF खिताब

खून से सने फटे जूते, सेकेंड हैंड रैकेट और पुराने सलवार कमीज, पाकिस्तान के नए नंबर 1 खिलाड़ी की दास्तान, गरीबी को हराकर जीता ITF खिताब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546286,546267″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546288,546261″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज मे श्रद्धांजलि सभा आयोजित, इमरती कॉलोनी में स्व. उमाशंकर सिंह को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि
  • सोनभद्र. सफरीपुर प्राथमिक विद्यालय में झाड़ियों और घास से बढ़ा जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा
  • सोनभद्र. रात में युवक पर हमला, सुबह रक्तरंजित हालत में मिला; पुलिस जांच में जुटी
  • चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश
  • करमा. Breaking; मिनी ट्रक और बाइक आमने सामने जोरदार टक्कर, दो गम्भीर

Breaking News

सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज मे श्रद्धांजलि सभा आयोजित, इमरती कॉलोनी में स्व. उमाशंकर सिंह को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

by J K Gupta
August 17, 2026
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक स्व. उमाशंकर सिंह की स्मृति में रविवार को इमरती कॉलोनी, रॉबर्ट्सगंज...

Read moreDetails

सोनभद्र. सफरीपुर प्राथमिक विद्यालय में झाड़ियों और घास से बढ़ा जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा

by J K Gupta
August 17, 2026
0

ग्रामीण संवाददाता@विष्णु कुशवाहा रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के सफरीपुर ग्राम पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय में इन दिनों विद्यालय परिसर में उगी घनी...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio