• Home
  • Privacy Policy
Friday, June 19, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

खून से सने फटे जूते, सेकेंड हैंड रैकेट और पुराने सलवार कमीज, पाकिस्तान के नए नंबर 1 खिलाड़ी की दास्तान, गरीबी को हराकर जीता ITF खिताब

Admin by Admin
May 4, 2026
in खेल
0
खून से सने फटे जूते, सेकेंड हैंड रैकेट और पुराने सलवार कमीज, पाकिस्तान के नए नंबर 1 खिलाड़ी की दास्तान, गरीबी को हराकर जीता ITF खिताब
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली.  ऐसे दिन भी थे जब मुहम्मद शोएब चप्पल पहनकर और सलवार-कुर्ता में ही ट्रेनिंग करते थे क्योंकि उनके पास जूते और टेनिस के कपड़े खरीदने के पैसे नहीं थे. उनके पुराने जूतों के तले फट चुके थे लेकिन फिर भी वो खेलते रहे, पैरों में छाले और बहता खून उनकी मेहनत की गवाही देते थे. टेनिस कोर्ट में खेलने के लिए भी उन्हें दोपहर की तेज धूप का इंतजार करना पड़ता था, ताकि कोर्ट खाली मिले और वो छुपकर प्रैक्टिस कर सकें.

रविवार को इस्लामाबाद में वही लड़का पाकिस्तान का नया टेनिस चैंपियन बनकर खड़ा था, अपने देश के इतिहास में ऐसाम-उल-हक कुरैशी और अकील खान के बाद सिर्फ तीसरा. शोएब की शानदार ITF फ्यूचर्स टाइटल जीत ने न सिर्फ उनका सपना पूरा किया बल्कि पाकिस्तान के लिए 20 साल बाद किसी सिंगल्स खिलाड़ी ने खिताब जीता. पिछली बार 2007 में अकील ने लाहौर में फ्यूचर्स इवेंट और ऐसाम ने दिल्ली में चैलेंजर टाइटल जीता था. शोएब का टाइटल प्रो सर्किट का सबसे निचला स्तर है, लेकिन पाकिस्तान के लिए ये बड़ी बात है क्योंकि यहां ग्रैंड स्लैम में भी सिर्फ डबल्स में ही कामयाबी मिली है. सिंगल्स में ज्यादा सफलता नहीं मिली, इसलिए शोएब की जीत खास है.

फटे जूतों के साथ देखा सपना

बचपन से ही संघर्ष भरी जिंदगी थी. शोएब ने टेनिस की शुरुआत खिताब जीतने के सपने से नहीं, बल्कि पेशावर में बॉल बॉय बनकर की थी, अपने भाई शाह हुसैन के साथ और मामा रोमन गुल से सीखा. उनके पिता हैदर हुसैन दिहाड़ी मजदूर थे, जो अक्सर उन्हें खेल छोड़ने को कहते थे. वो खेतों में काम कर रोज 500-600 रुपये कमाते थे और बारिश में काम न मिले तो खाने की चिंता होती थी. ‘उन्होंने कहा पढ़ाई करो, टीचर या इंजीनियर बनो. टेनिस हमारे लिए बहुत महंगा था,’ शोएब ने याद किया. लेकिन उनकी मां ने कभी हार मानने नहीं दी. ‘वो हमेशा कहती थीं, मेहनत करोगे तो सबको गलत साबित कर दोगे.

सेकेंड हैड रैकेट और कपड़ों से हासिल की मंजिल

खेल का सामान भी उनके लिए लग्जरी था. लोकल मार्केट से सेकंड हैंड रैकेट और पुराने जूते खरीदते थे, कई बार वो भी नहीं मिलते थे. ‘मैं चप्पल में खेलता था और सलवार-कुर्ता पहनता था. हमारे पास कुछ खरीदने के पैसे नहीं थे.’ हालात बहुत मुश्किल थे. पुराने टेनिस बॉल को पानी में भिगोकर धीमा किया जाता था. प्रैक्टिस भी तेज गर्मी में करनी पड़ती थी क्योंकि तभी कोर्ट खाली मिलता था. जूतों में छेद थे, स्लाइड करते वक्त पैर से खून निकलता था, लेकिन खेलना नहीं छोड़ा. जीत का सपना भी नहीं देखा था.

हर मौके को भुनाया 

टूर्नामेंट शुरू होने पर शोएब की उम्मीदें बहुत छोटी थीं. ‘मेरा बस एक ATP पॉइंट पाने का लक्ष्य था, बस शुरुआत करनी थी,’ शोएब ने इस्लामाबाद से PTI को बताया. कई बार हारने के बाद उनका आत्मविश्वास कमजोर हो गया था. लेकिन इस्लामाबाद में कुछ बदल गया. पहला पॉइंट मिलते ही वो खुलकर खेलने लगे. एक जीत के बाद दूसरी, फिर टॉप सीड को हराकर फाइनल में पहुंचे. ‘मैंने खुद से कहा, 100% दूंगा ताकि बाद में पछताना न पड़े.’ फाइनल तक पहुंचते-पहुंचते वो बस अगले पॉइंट पर ध्यान दे रहे थे. एक ATP पॉइंट के पीछे भागते हुए 15 पॉइंट और टाइटल जीत लिया. ‘जब जीता तो यकीन नहीं हुआ. लोगों ने बताया कि 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है, ये कभी सोचा ही नहीं था.

पाकिस्तान के नंबर 1 खिलाड़ी 

एक हफ्ते में शोएब अनरैंक्ड से पाकिस्तान के नंबर 1 सिंगल्स खिलाड़ी बनने जा रहे हैं, एक ऐसे देश में जहां टेनिस को पहचान और सपोर्ट की कमी रही है. लेकिन ऐसाम-उल-हक कुरैशी के पाकिस्तान टेनिस फेडरेशन संभालने के बाद से हालात बदल रहे हैं, ज्यादा टूर्नामेंट हो रहे हैं और शोएब जैसे खिलाड़ियों को मौका मिल रहा है. ‘वो खुद खिलाड़ी की तरह सोचते हैं, इससे हमें बहुत मदद मिली.’ जीत के बाद भी शोएब को पता है कि सिर्फ कामयाबी से प्रोफेशनल टेनिस में टिकना आसान नहीं. ‘हमारे पास स्पॉन्सर नहीं हैं. एक टूर्नामेंट खेलना भी मुश्किल है.’ उनका सपना है 15-20 टूर्नामेंट खेलना और रैंकिंग में ऊपर जाना, लेकिन कैसे होगा ये साफ नहीं है. ‘अगर स्पॉन्सर नहीं मिला तो इन 15 पॉइंट्स का क्या करूं?’

पेस ने की थी तारीफ

शोएब को याद है जब लीजेंड लींडर पेस ने कजाकिस्तान में इंडिया-पाक डेविस कप के दौरान उनकी तारीफ की थी और अब वो इंडिया में टूर्नामेंट खेलना चाहते हैं. शोएब की जीत सिर्फ एक खिताब नहीं, बल्कि पाकिस्तानी टेनिस के लिए उम्मीद की किरण है. चप्पल और सलवार-कुर्ता में खेलते हुए ट्रॉफी उठाने तक का सफर बताता है कि मेहनत से क्या हासिल हो सकता है और क्या बदलना बाकी है. ‘मुझे हमेशा यकीन था कि मेहनत करूंगा तो उसका फल जरूर मिलेगा,’ उन्होंने कहा. फिलहाल उन्हें मेहनत का इनाम मिल गया है. अब ये देखना है कि ये उनके करियर और पाकिस्तान टेनिस के लिए टर्निंग पॉइंट बनता है या नहीं.

Source link

Previous Post

सोनभद्र. अवैध विद्यालयों व कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई की मांग, एबीवीपी ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Next Post

सोनभद्र. आरटीओ कार्यालय में अनियमितता का आरोप, पूर्व जिलाध्यक्ष ने उठाई जांच की मांग

Next Post

सोनभद्र. आरटीओ कार्यालय में अनियमितता का आरोप, पूर्व जिलाध्यक्ष ने उठाई जांच की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • चोट के बाद ‘गोल्डन बॉय’ की दहाड़… दोहा डायमंड लीग में चौथे स्थान पर रहे नीरज चोपड़ा, कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए किया क्वालीफाई
  • सोनभद्रकेंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी जी का सोनभद्र भ्रमण कार्यक्रम
  • सोनभद्र. आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल एवं नोडल अधिकारी राजेश प्रकाश कल करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा, निरीक्षण एवं रात्रि चौपाल में सहभागिता
  • सोनभद्र. सोन नदी में कथित अवैध खनन के विरोध में निषाद समाज का प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग
  • सोनभद्र. जिलाधिकारी के सख्त निर्देश पर निजी अस्पताल सील, जांच टीम गठित

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • चोट के बाद ‘गोल्डन बॉय’ की दहाड़… दोहा डायमंड लीग में चौथे स्थान पर रहे नीरज चोपड़ा, कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए किया क्वालीफाई
  • सोनभद्रकेंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी जी का सोनभद्र भ्रमण कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.