दुद्धी/सोनभद्र. @मोहम्मद इब्राहिम…….

रमजान के पाक महीने की शुरुआत बुधवार से चांद दिखने के बाद प्रारंभ हो गई है, जिसको लेकर आज दिन शुक्रवार को रमजान की पहली जुम्मा की नमाज अदा की गई ,जिसमें दुद्धी कस्बा स्थित मकतब जबारिया ईदगाह में दोपहर 1:00 बजे मुस्लिम बंधुओ ने मौलाना तौहीद साहब की अगुवाई में जुमे की नमाज अदा किया।
वही नमाज के दौरान उन्होंने सभी रोजेदारों से रमजान के दिनों में रोजा रखने एवं नमाज पढ़ने को कहा ,साथ ही साथ यह भी कहा कि रमजान के दिनों में झूठ, फरेब ,मक्कारी एवं धोखेबाजी आदि बुराइयों से दूर रहे, वहीं दूसरी तरफ जामा मस्जिद में मौलाना नज़ीर कादरी ने जुमे की नमाज अदा कराई।
जहां सभी ने नमाज अदा कर देश में अमन चैन की कामना किया और जुम्मे की नमाज अदा की गई , सुरक्षा दृष्टिगत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह अपने अधीनस्थ पुलिस कर्मियों के साथ भ्रमणशील रहे,